फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police alert security on jume ki namaz in purvanchal varanasi ballia azamgarh

जुमे की नमाज लेकर पूरे दिन अलर्ट रहा पुलिस और प्रशासन, सड़कों पर किया पैदल मार्च

Fri, 28 Feb 2020 06:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 Feb 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Police alert security on jume ki namaz in purvanchal varanasi ballia azamgarh
पैदल मार्च करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूर्वांचल में अलर्ट रहा। पुलिस पैदल मार्च करती दिखा दी। तो वहीं बड़े अधिकारियों ने भी सड़कों पर उतरकर लोगों से हालातों के बारे में जानकारी ली। वाराणसी में सभी मस्जिदों के पास पुलिस और प्रशासनिक अफसर तैनात रहे। इस संबंध में डीएम कौशल राज शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने गुरुवार को बताया था कि जिले में धारा 144 लागू है।

विज्ञापन


वाराणसी के डीएम ने कहा कि यदि किसी को किसी मसले पर कोई बात कहनी है या कोई मांग पत्र देना है तो दो-तीन लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासनिक अफसरों से मिल कर दे दें। किसी को भी सार्वजनिक स्थान पर जुलूस निकालने या लोगों को एकत्रित करने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन




पूर्वांचल के वाराणसी समेत बलिया, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर समेत आसपास के जिलों में पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। जुमे की नमाज पुलिस की देख-रेख में हुई।  वाराणसी शहर के अलग-अलग इलाकों में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पैदल गश्त की। पीलीकोठी क्षेत्र में आईजी रेंज विजय सिंह मीणा ने गश्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर में शुक्रवार को शहर की प्रमुख मस्जिदों में जुमे की नमाज पुलिस और पीएसी के पहरे में में अदा की गई। एनआरसी, सीएए और एनपीआर को लेकर दिल्ली में भड़की हिंसा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। डीएम दिनेश कुमार सिंह खुद शहर में भ्रमण किया।



फ्लैग मार्च निकाल दिया अमन का संदेश
बलिया में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर उभांव पुलिस ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार यादव , थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह और चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने जुमे की नमाज के मद्देनजर जामा मस्जिद समेत नगर क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों का दौरा किया। पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च कर अमन का संदेश दिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed