Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pole Toppled by Car Collision Power Supply Disrupted for Two Hours 10 Transformers Burnt Out varanasi

Varanasi News: कार की टक्कर से गिरा खंभा, दो घंटे बाधित रही आपूर्ति; 7 दिन में जले 10 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर

Thu, 28 May 2026 02:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 28 May 2026 02:11 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में बिजली संकट लगातार गहरा रहा है। पिछले सात दिनों में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से अधिक ट्रांसफॉर्मर जल चुके हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंडुवाडीह वर्कशॉप जले ट्रांसफॉर्मरों से भर गया है। वहीं बिजली निगम ने साहूपुरी उपकेंद्र पर 160 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति सुधारने का दावा किया है।

विज्ञापन
Pole Toppled by Car Collision Power Supply Disrupted for Two Hours 10 Transformers Burnt Out varanasi
शिवपुर में बिजली के खंभे से टकराई कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी जिले में बिजली आपूर्ति का संकट दूर नहीं हो पा रहा है। पिछले सात दिन से शहर से लेकर गांव तक हर दिन कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है।  पिछले सात दिन में 10 से अधिक ट्रांसफॉर्मर जल गए हैं। इसमें बेनिया, चेतगंज, शिवपुर, सारनाथ के साथ ही रोहनिया, राजातालाब, रानीपुर आदि जगह शामिल हैं। 

विज्ञापन


मंडुवाडीह का बिजली निगम वर्कशॉप जले ट्रांसफॉर्मर से भरा पड़ा है। यहां वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों के भी ट्रांसफॉर्मर रखवाए गए हैं। बुधवार को डीह बाबा नई बस्ती लहरतारा में ट्रांसफॉर्मर जल गया। हेडगेवारनगर, नाथुपुर, सेंट जॉन्स कालोनी मड़ौली के साथ कैंट स्टेशन के सामने विजयानगरम मार्केट में भी बिजली की आवाजाही जारी रही। 
विज्ञापन


उधर, शिवपुर थाना क्षेत्र के सुद्धिपुर यादव बस्ती के पास दोपहर 1:30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इस वजह से तरना से नटिनियादाई मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बिजली के जर्जर खंभा को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदर्शन 
करौंदी चौराहे के पास धर्मजीत नगर मेन रोड पर युवा रघुकुल यथार्थ के नेतृत्व में लोगों ने जर्जर बिजली के पोल को श्रद्धांजलि अर्पित कर विरोध जताया। बताया कि लंबे समय से पोल जर्जर बना हैै। प्रशासन एवं बिजली निगम से कई बार कहने के बाद भी पोल को बदला नहीं जा सका। इस दौरान वैभव विशेन, भोनु , बद्री प्रसाद, अश्वनी, बृजेश, शिवशंकर, रंजीत आदि लोग मौजूद रहे। 

160 एमवीए का लगा ट्रांसफाॅर्मर: बिजली निगम की ओर से 220 केवी साहूपुरी उपकेंद्र पर बुधवार को 160 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इसके लगने के बाद ट्रांसफॉर्मर पर ओवरलोडिंग से निजात मिलेगी और पहले की तुलना में बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। अधीक्षण अभियंता ट्रांसमिशन डीसी दीक्षित ने बताया कि अब इस उपकेंद्र की क्षमता 720 मेगावाट तक हो गई है। 

जिन जगहों पर ट्रांसफार्मर खराब या जलने की सूचना मिल रही है। उसको बदलवाया जा रहा है। साथ ही कई उपकेंद्रों पर पावर ट्रांसफॉर्मर सहित अन्य जगहों पर नए ट्रांसफॉर्मर भी लगवाए जा रहे हैं। सभी अधिकारियों को निगरानी बनाए रखने को कहा गया है। - राकेश कुमार, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed