फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pms challenge for a fleet of administration

मोदी की फ्लीट प्रशासन के लिए चुनौती

Thu, 11 Feb 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 11 Feb 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Pms challenge for a fleet of administration
वाराणसी। संत रविदास की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फूलप्रुफ सुरक्षा को लेकर प्रशासन हर स्तर पर एहतियात बरत रहा है। पीएम 22 फरवरी को सीर गोवर्धनपुर में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। वे यहां संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन करने के साथ ही एक लाख से अधिक दलितों को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद वे बीएचयू के शताब्दी दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। रविदास मंदिर से बीएचयू एंफ ीथिएटर तक का रास्ता संकरा होने की वजह से जिला प्रशासन ने पीएम की फ्लीट फंसने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने रास्ते के संकरा होने की रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी है। जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री के मिनट टू मिनट कार्यक्रम का इंतजार बुधवार को भी रहा। हालांकि आरंभिक प्रोटोकाल आने के बाद से सीर इलाके में खुफिया एजेसियों ने अपना जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पीएम के सभा स्थल और बीएचयू के हेलीपैड की निगरानी बढ़ा दी गई है। दोनों जगहों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। जिला प्रशासन बीएचयू और रविदास मंदिर में होने वाले पीएम के कार्यक्रमों के मद्देनजर अपनी तैयारी की रूपरेखा बनाने में जुट गया है।

बीएचयू और रविदास मंदिर प्रबंधन को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से प्रधानमंत्री को हेलीकाप्टर से सीर गोवर्धन लाने की तैयारी है। सड़क संकरी होने और मेला क्षेत्र में लाखों की भीड़ जुटने की वजह से एहतियातन सड़क की बजाय हेलीकाप्टर से पीएम के आने-जाने की व्यवस्था पर मंथन चल रहा है।

हेलीपैड से 70 मीटर की दूरी पर जनसभा के लिए मंच बनाया जाएगा। डीएम राजमणि यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री 22 को आएंगे, लेकिन अभी उनका आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। आवश्यक तैयारियों के मद्देनजर सभी विभागों को सतर्क किया गया है।


मिनट टू मिनट कार्यक्रम प्राप्त होने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने बताया कि बीएचयू और रविदास मंदिर जाने की सूचना के आधार पर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed