फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pmo doing monitiring of varanasi devlopment work

वाराणसी के विकास कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहा पीएमओ

Mon, 24 Apr 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 24 Apr 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
pmo doing monitiring of varanasi devlopment work
पीएमओ मीटिंग - फोटो : twitter
कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने चेताया है कि वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों की मॉनीटरिंग खुद पीएमओ कर रहा है।
विज्ञापन


सख्त निर्देशों के बाद भी नगर निगम, पर्यटन और एनएचएआई अधिकारियों द्वारा चल रहे कार्यों की डेली रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में न देने पर नाराजगी जताते हुए कमिश्नर ने साफ कहा कि अब ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

रविवार को विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने सेतु निगम के अधिकारियों को सामने घाट एवं बलुआ घाट पुल तथा मंडुआडीह आरओबी का निर्माण हर हाल में 30 जून तक पूरा कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन


नमामि गंगे, ‘हृदय’ स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रस्तावित कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों को भगवानपुर, गोइठहां, दीनापुर एवं रमना में एसटीपी समय से बनाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा उन्होंने सुल्तानपुर-आजमगढ़-गोरखपुर-औरंगाबाद आदि को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण, बाबतपुर एयरपोर्ट से कचहरी तक मार्ग का चौड़ीकरण सहित रिंग रोड निर्माण से प्रभावित किसानों को कैंप लगाकर जल्द से जल्द मुआवजा बांटने को कहा।

शिवपुर-अतुलानंद से फुलवरिया होते हुए लहरतारा-मंडुवाडीह-डीएलडब्ल्यू-नरिया तथा नदेसर-तेलियाबाग-सिगरा-रथयात्रा-भेलूपुर-रवींद्रपुरी तक 

pmo doing monitiring of varanasi devlopment work
फोरलेन - फोटो : Demo Pic
शिवपुर-फुलवरिया से लेकर नरिया तक बनने वाले फ्लाईओवर के सर्वे का काम पूरा हो गया है लेकिन फोरलेन का काम ठप पड़ा है। छावनी क्षेत्र में फोरलेन का काम मिलेट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) को कराना है।

दरअसल, फोरलेन निर्माण के लिए 39 जीटीसी की जमीन का अधिग्रहण करना है। 39 जीटीसी को जमीन के बदले उसी कीमत की जमीन देनी है। अभी तक लैंड ट्रांसफर नहीं हुआ है। इसके चलते काम रुका हुआ है।

लहरतारा-फुलवरिया मार्ग के चौड़ीकरण (40 फीट) का शिलान्यास केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने 25 दिसंबर को किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed