फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm prastawak

चुनाव में प्रधानमंत्री के प्रस्तावक रहे डॉ. रमाशंकर से दरोगा ने की बदसलूकी

Sat, 29 Jun 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
pm prastawak
वाराणसी/राजातालाब। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे डॉ. रमाशंकर पटेल और उनके दो साथी भाजपा नेताओं से शुक्रवार को राजातालाब चौकी पर दरोगा ने बदसलूकी की। इसके साथ ही तीनों लोगों को चौकी से भाग जाने को कहा। डॉ. पटेल, रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने एसएसपी से प्रकरण की शिकायत की। इस पर एसएसपी ने सीओ सदर से जांच करा कर राजातालाब चौकी प्रभारी श्रीकांत पांडेय को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

दीपापुर गांव निवासी डॉ. रमाशंकर पटेल अपने दो साथियों भाजपा के जिला मंत्री सदानंद सिंह और जिला महामंत्री राजेश राजभर के साथ जमीन संबंधी समस्या के समाधान लिए राजातालाब चौकी पर गए थे। डॉ. पटेल के अनुसार ढढोरपुर ग्रामसभा में उन्होंने जमीन खरीदी है। चहारदीवारी बनवाने के लिए उन्होंने पुलिस बल की मदद मांगी थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री को भेजा गया शिकायती पत्र चौकी पर आने पर दरोगा श्रीकांत पांडेय ने उन्हें फोन कर बुलाया था।
विज्ञापन

डॉ. पटेल ने बताया कि उनके दोनों साथी भाजपा नेताओं ने अपना परिचय बताया तो दरोगा ने पूछा कि राज्य मंत्री हैं या कैबिनेट मंत्री हैं। भाजपा नेताओं ने बताया कि वह अपने संगठन के पदाधिकारी हैं तो दरोगा ने कहा कि वह किसी को नहीं जानते हैं। डॉ. पटेल के अनुसार दरोगा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को ही कुछ नहीं समझते हैं तो उनके प्रस्तावक को क्या समझेंगे। इसके साथ ही दरोगा ने अनापशनाप बोलना शुरू कर दिया तो चौकी पर मौजूद सिपाही भी उनसे दुर्व्यवहार करने लगे। घटना से क्षुब्ध डॉ. पटेल ने एसएसपी को फोन कर जानकारी दी। एसएसपी ने डॉ. पटेल को अपने कैंप कार्यालय पर बुलाया और उनकी शिकायत सुन कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित
मुकदमों की विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में शुक्रवार को एसएसपी ने कैंट थाना के इंस्पेक्टर अपराध शरद गुप्ता और रामनगर थाना के सूजाबाद चौकी प्रभारी कश्यप सिंह को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में भेलूपुर थाना के सिपाही देवेंद्र कुमार और जनार्दन राय निलंबित किए गए।

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि जिले में लंबित मुकदमों के विवेचना के प्रगति की समीक्षा की गई थी। इंस्पेक्टर शरद गुप्ता और दरोगा कश्यप सिंह का रवैया विवेचनाओं के प्रति लापरवाह मिला तो दोनों को निलंबित कर दिया गया। सिपाही देवेंद्र और जनार्दन अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही बरत रहे थे, इसलिए उन दोनों को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed