फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM praises increased brightness of intellect

पीएम की तारीफ से बढ़ी मेधा की चमक

Tue, 23 Feb 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Tue, 23 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
PM praises increased brightness of intellect
पीएम मोदी के हाथों सम्मान पाकर स्वर्ण पदक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना न रहा। उत्साह और आत्मविश्वास से इनके चेहरे की चमक देखते बन रही थी।
विज्ञापन



एक-एक कर 33 मेधावियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपाधि और डॉ. कर्ण सिंह ने स्वर्ण पदक से नवाजा। इनमें प्रशस्ति सिंह, धीरज कुमार पांडेय और शशिकांत मिश्र को चांसलर मेडल, बीएचयू मेडल सहित तीन-तीन पदकों से नवाजा गया। स्वर्ण पदक पाने वाले मेधावियों की आंखों में बेहतर भविष्य के सपने और कुछ कर दिखाने का जब्जा साफ झलक रहा था...।
विज्ञापन



छात्रा प्रशस्ति सिंह ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए जीवन भर अविस्मरणीय रहेगा। बीएचयू के शताब्दी वर्ष में प्रधानमंत्री का हाथों यह मुझे जो मान मिला, उसे मेरे माता-पिता बेहद खुश हैं। मैं आगे आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हूं। पीएम ने आज जो मंत्र दिए उसे जीवन में उतारूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, छात्र श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि आज जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अपनी संस्कृति के बूते विश्व पर में राज कर सकते हैं। इस लिहाज से मैं कुशल अध्यापक बनकर पूरी दुनिया में संस्कृत भाषा का एक नई पहचान दिलाना चाहता हूं। इस दिशा में हर संभव पयास करता रहूंगा।



मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक छात्रा को एमए संस्कृत विषय में स्वर्ण पदक मिला। बेनियाबाग की रहने वाली इस मेधावी छात्रा शाहिना तहसीन का कहना है कि मेरी बचपन से ही संस्कृत में रुचि थी। संस्कृत को जानने-समझने के लिए ही मैंने इस विषय को चुना। इसमें मेरे घरवालों ने भी मेरा पूरा सहयोग किया। मेरे पापा सेराज अहमद का लकड़ी के खिलौनों का कारोबार है। आज मेरे घर वाले भी बेहद खुश हैं। उसने बताया कि इस समय मैं इस्लाम और वैदिक दर्शन पर मैं बीएचयू में ही शोध कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed