फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi will lay foundation stone of National Aging Center at BHU IMS varanasi

IMS BHU: बुजुर्गों को एक ही छत के नीचे मिलेगी इलाज की सुविधा, 23 को PM मोदी रखेंगे एजिंग सेंटर की आधारशिला

Thu, 15 Feb 2024 04:08 PM IST
प्रगति चंद रबीश श्रीवास्तव, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 15 Feb 2024 04:08 PM IST
सार

पीएम मोदी अपने काशी दौरे के दौरान देश के तीसरे नेशनल एजिंग सेंटर की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के पास खाली जमीन पर 200 बेड का छह मंजिला भवन बनेगा। जिससे एक ही छत के नीचे बुजुर्गों को इलाज की सुविधा मिल जाएगी। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi will lay foundation stone of National Aging Center at BHU IMS varanasi
आईएमएस बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू में बुजुर्गों को जांच और इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे मिल जाएगी। बीएचयू में जीरियाट्रिक केयर एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर (नेशनल एजिंग सेंटर) बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को इसकी आधारशिला रखेंगे।

विज्ञापन


बीएचयू परिसर में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के पास पेट्रोल पंप और नर्सिंग हॉस्टल वाली खाली जगह पर सेंटर बनाया जाएगा। अभी तक एम्स दिल्ली और मद्रास मेडिकल कॉलेज में ऐसा सेंटर चल रहा है। बीएचयू में देश का तीसरा सेंटर बनाया जाएगा। बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में हर दिन लगभग आठ हजार मरीज आते हैं। इसमें 1500 से अधिक संख्या 60 साल से अधिक आयु वालों (महिला और पुरुष) की होती है। नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थकेयर ऑफ द एल्डरली के तहत बनने वाले छह मंजिला सेंटर में 200 बेड पर बुजुर्गों को भर्ती करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन


इन बीमारियों का होगा इलाज

  • गठिया
  • हाइपरटेंशन
  • डिमेंशिया
  • मानसिक स्वास्थ्य
  • नेत्ररोग, नाक, कान, गला संबंधी समस्या।
  • हृदय रोग
  • हड्डी रोग सहित अधिक उम्र में होने वाली अन्य बीमारियां


क्या कहते हैं अधिकारी
नेशनल एजिंग सेंटर की आधारशिला प्रधानमंत्री रखेंगे। संस्थान स्तर पर इसकी तैयारियां चल रही हैं। इस सेंटर से आईएमएस के अन्य विभाग भी जुड़ेंगे। -प्रो. एसएन संखवार, निदेशक आईएमएस बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed