फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra modi

दीपावली की तरह पीएम मोदी का जन्मदिन मनाएगी भाजपा, काशी को इस तरह सजाने की है योजना

Thu, 05 Sep 2019 01:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi
पीएम मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को काशी में दीपावली की तरह मनाने की तैयारी है। प्रमुख चौराहे, गंगा घाट और सार्वजनिक स्थलों पर दीपदान कर भाजपा पीएम के जन्मदिन को यादगार बनाएगी। 17 सितंबर को पीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारी कार्ययोजना बनाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


69वां जन्मदिन मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को काशी आएंगे। इसे देखते हुए भाजपा उनके जन्मदिन को भव्य बनाने की तैयारी में जुट गई है। बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित करेंगे और शाम को एक दीप जलाने का संकल्प लेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : दिव्यांग दुकानदार को तीन पिस्टल से मारी थीं 10 गोलियां, झुन्ना की तलाश में पांच जिलों में छापेमारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पदाधिकारियों को शहर में दीपदान की जिम्मेदारी देने की योजना बनाई जा रही है। पीएम के शहर भ्रमण के दौरान पुष्पवर्षा कर अभिवादन और चौराहों पर शंखनाद के जरिए स्वागत किया जाएगा। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी अपना जन्मदिन सादगी से मनाते हैं। इसे देखते हुए भाजपा काशी में दीपदान कर जन्मदिन को यादगार बनाएगी। इसके लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है।

यहां बता दें कि पीएम मोदी ने 68वां जन्मदिन भी काशी में मनाया था और उस दौरान उन्होंने ज्यादातर समय बच्चों के बीच बीताया था। इस बार के काशी प्रवास को लेकर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीएम जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट के रूप में काशीवासियों को परियोजनाओं की सौगात देंगे, इसे देखते हुए पीएमओ ने पूरी हो चुकी परियोजनाओं की सूची भी मांगी है।

ये भी पढ़ें : रोटी-नमक मामले में प्रधान और पत्रकार के समर्थन में उतरे अभिभावक, अपने बच्चों को नहीं भेजा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed