फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   paan shop seller died in firing gunshot madwa varanasi

दिव्यांग दुकानदार को तीन पिस्टल से मारी थीं 10 गोलियां, झुन्ना की तलाश में पांच जिलों में छापेमारी

Thu, 05 Sep 2019 01:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
paan shop seller died in firing gunshot madwa varanasi
पान विक्रेता को गोली मारी। (सीसीटीवी फुटेज) - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के मढ़वा निवासी चाय-पान विक्रेता दिव्यांग दिलीप पटेल को 10 गोली मारी गई थीं। इनमें से आठ शरीर के आरपार हो गई थीं। वारदात में नाइन एमएम, .30 बोर और .32 बोर की पिस्टल इस्तेमाल की गईं। बुधवार देर शाम बीएचयू में पोस्टमार्टम के बाद हरिश्चंद्र घाट पर दिलीप की अंत्येष्टि की गई।

विज्ञापन


तफ्तीश कर रहीं पुलिस टीमें दो आरोपियों और 50 हजार के इनामी बदमाश हिस्ट्रीशीटर झुन्ना पंडित के 15 करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। साथ ही इनामी झुन्ना की तलाश में कैंट और सारनाथ क्षेत्र के अलावा गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर और चंदौली जिले में पुलिस की पांच टीमों की छापेमारी जारी है।
विज्ञापन


कैंट थाना के मढ़वा गांव स्थित पोखरे के पास दिलीप ने चाय-पान की गुमटी खोल रखी थी। उसका छोटा भाई प्रदीप उर्फ मामू सथवा के पूर्व ग्राम प्रधान राजेश पटेल के साथ जमीन खरीद और बिक्री का काम करने के साथ गुमटी भी देखता है। झुन्ना ने राजेश से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और न देने पर बीती 28 अगस्त की रात मढ़वा से उसका अपहरण कर लिया था। प्रदीप की सूचना पर पुलिस ने देर रात राजेश को मुक्त कराया था। इसी वजह से झुन्ना प्रदीप से नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : बैंक कैशियर ने कैंट रेलवे स्टेशन पर उतारे कपड़े, फिर लेट गया पटरी के बीच में

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे झुन्ना अपने गुर्गे रवि और एक अन्य बदमाश के साथ दिलीप की गुमटी पर पहुंचा। प्रदीप के बारे में पूछने पर दिलीप ने अनभिज्ञता जताई तो सोयेपुर निवासी झुन्ना और मढ़वा के रवि पटेल ने तीन पिस्टल से 15-16 राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed