दीपावली की तरह पीएम मोदी का जन्मदिन मनाएगी भाजपा, काशी को इस तरह सजाने की है योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को काशी में दीपावली की तरह मनाने की तैयारी है। प्रमुख चौराहे, गंगा घाट और सार्वजनिक स्थलों पर दीपदान कर भाजपा पीएम के जन्मदिन को यादगार बनाएगी। 17 सितंबर को पीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारी कार्ययोजना बनाने में जुट गए हैं।
69वां जन्मदिन मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को काशी आएंगे। इसे देखते हुए भाजपा उनके जन्मदिन को भव्य बनाने की तैयारी में जुट गई है। बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित करेंगे और शाम को एक दीप जलाने का संकल्प लेंगे।
ये भी पढ़ें : दिव्यांग दुकानदार को तीन पिस्टल से मारी थीं 10 गोलियां, झुन्ना की तलाश में पांच जिलों में छापेमारी
इसके अलावा पदाधिकारियों को शहर में दीपदान की जिम्मेदारी देने की योजना बनाई जा रही है। पीएम के शहर भ्रमण के दौरान पुष्पवर्षा कर अभिवादन और चौराहों पर शंखनाद के जरिए स्वागत किया जाएगा। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी अपना जन्मदिन सादगी से मनाते हैं। इसे देखते हुए भाजपा काशी में दीपदान कर जन्मदिन को यादगार बनाएगी। इसके लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है।
यहां बता दें कि पीएम मोदी ने 68वां जन्मदिन भी काशी में मनाया था और उस दौरान उन्होंने ज्यादातर समय बच्चों के बीच बीताया था। इस बार के काशी प्रवास को लेकर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीएम जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट के रूप में काशीवासियों को परियोजनाओं की सौगात देंगे, इसे देखते हुए पीएमओ ने पूरी हो चुकी परियोजनाओं की सूची भी मांगी है।
ये भी पढ़ें : रोटी-नमक मामले में प्रधान और पत्रकार के समर्थन में उतरे अभिभावक, अपने बच्चों को नहीं भेजा स्कूल