{"_id":"667252a7bf547554b90f5187","slug":"pm-narendra-modi-said-i-want-to-see-sigra-indoor-sports-complex-in-varanasi-2024-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अचानक बोले पीएम...सिगरा इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स देखना है; आनन-फानन बदले रूट पर हुई सुरक्षा की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अचानक बोले पीएम...सिगरा इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स देखना है; आनन-फानन बदले रूट पर हुई सुरक्षा की व्यवस्था
Wed, 19 Jun 2024 09:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Jun 2024 09:17 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक कहा कि मुझे सिगरा इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स देखना है। ऐसे में आनन-फानन बदले रूट पर सुरक्षा की व्यवस्था हुई। दो महीने बाद स्टेडियम का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक कहा कि सिगरा का इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स देखना है। ऐसे में रूट बदला गया। महमूरगंज, रथयात्रा रूट पर सुरक्षा बढ़ाई गई, और पीएम मोदी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स देखने पहुंचे।
थ्री मॉडल भी देखा। प्रधानमंत्री को बताया गया कि स्टेडियम का लोकार्पण दो महीने बाद उन्हीं से कराया जाएगा। इस दौरान खिलाड़ियों से संबंधित बड़ा कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री को दर्शन-पूजन के बाद बरेका गेस्ट हाउस जाना था। इसी गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री के ठहरने का इंतजाम है।
जैसे ही काफिला लहरतारा से आगे बढ़ा, वैसे ही सूचना दी गई कि प्रधानमंत्री सिगरा स्टेडियम जाएंगे। इसके बाद मंडुवाडीह से महमूरगंज के रास्ते रथयात्रा होते हुए पीएम का काफिला सिगरा स्टेडियम पहुंचा। उन्होंने इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने 64 कमरों के हॉस्टल के बारे में जानकारी ली। क्रिकेट की प्रैक्टिस पिच के बारे में पूछा। इस पर मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि दो हजार लोग बैठकर एक साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस देख सकेंगे। क्रिकेट का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गंजारी में बन रहा है।

वहां 30 हजार लोग एक साथ मैच देख सकेंगे। जहां सिगरा स्टेडियम बना है, वहां पहले आरएसओ का ऑफिस था। अब भव्य स्टेडियम बन गया। प्रधानमंत्री ने माॅर्निंग वॉकर्स के बारे में पूछा। इस पर मंडलायुक्त बताया कि साढ़े तीन किलोमीटर का वॉकिंग ट्रैक बन रहा है।
आठ स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। स्टेडियम में फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले होंगे। पीएम के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। यहां कुछ देर रुकने के बाद प्रधानमंत्री बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे।
बता दें कि 66782.4 स्क्वायर मीटर में बने इस स्टेडियम में 20 ज्यादा इंडोर खेलों का आयोजन हो सकेगा। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।