फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra modi reached varanasi for PBD inauguration

पिछली सरकारों में न नीति थी न नीयत, हमने व्यवस्था बदल लूट को रोकाः पीएम मोदी

Wed, 23 Jan 2019 10:14 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Wed, 23 Jan 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi reached varanasi for PBD inauguration
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
वाराणसी में 15वें प्रवासी भारतीय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए भी विशेष है। मैं यहां आपके सामने प्रधानमंत्री के साथ काशी का सांसद होने के नाते, एक मेजबान के रूप में भी उपस्थित हुआ हूं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हमारे देश के एक पूर्व प्रधानमंत्री की भ्रष्टाचार को लेकर कही एक बात जरूर सुनी होगी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार दिल्ली से जो पैसा भेजती है, उसका सिर्फ 15 प्रतिशत ही लोगों तक पहुंच पाता है। इतने वर्ष तक देश पर जिस पार्टी ने शासन किया, उसने देश को जो व्यवस्था दी थी, उस सच्चाई को उन्होंने स्वीकारा था।
विज्ञापन


लेकिन अफसोस ये रहा कि बाद के अपने 10-15 साल के शासन में भी इस लूट को, इस लीकेज को बंद करने का प्रयास नहीं किया गया। देश का मध्यम वर्ग ईमानदारी से टैक्स देता रहा, और जो पार्टी इतने सालों तक सत्ता में रही, वो इस 85 प्रतिशत की लूट को देखकर भी अनदेखा करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने 15 पैसे वाली संस्कृति को बदल दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी के सहयोग से बीते साढ़े चार वर्षों में भारत ने दुनिया में अपना स्वभाविक स्थान पाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है।


पहले लोग कहते थे कि भारत बदल नहीं सकता। हमने इस सोच को ही बदल दिया है। हमने बदलाव करके दिखाया है। पीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में न नीति थी न नीयत, हमने व्यवस्था बदल लूट को रोका है। 

विराट सोच के लिए नमन करता हूं

पीएम मोदी ने प्रवासियों से कहा कि मैं आपको भारत का ब्रैंड एंबेसडर मानने के साथ ही भारत के सामर्थ्य और भारत की क्षमताओं, देश की विशेषताओं का प्रतीक भी मानता हूं। दुनियाभर में बसे आप सभी भारतीयों से संवाद का ये अभियान अटल बिहारी वाजपेयी ने शुरु किया था। अटल के जाने के बाद ये पहला प्रवासी भारतीय सम्मेलन है। इस अवसर पर मैं अटल  को भी श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं, उनकी इस विराट सोच के लिए नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी यहां अपने पूर्वजों की मिट्टी की तरफ से खिंचे चले आए हैं। आप सबका अभिनंदन है। आप सभी जिस देश में बसे हैं, वहां समाज के लगभग हर क्षेत्र में लीडरशिप के रोल में दिखते हैं। मॉरिशस को प्रविंद जुगनाथ जी पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा पुर्तगाल, त्रिनिदाद-टोबैगो और आयरलैंड जैसे अनेक देशों को भी ऐसे सक्षम लोगों का नेतृत्व मिला है जिनकी जड़ें भारत में है।

ये हमारे उस लक्ष्य का भी हिस्सा है जिसके तहत हम भारत की समस्याओं के ऐसे समाधान तैयार कर रहे हैं, जिनसे दूसरे देशों की मुश्किलें भी हल हो सकें। आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती इकोनॉमिक ताकत हैं तो स्पोर्ट्स में भी हम बड़ी शक्ति बनने की तरफ निकल पड़े हैं।

आज इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े और आधुनिक संसाधन बन रहे हैं तो स्पेस के क्षेत्र में भी रिकॉर्ड बना रहे हैं। पीएम ने कहा बीते साढ़े चार वर्षों में 5 लाख 78 हजार करोड़ रुपए यानि करीब-करीब 80 बिलियन डॉलर हमारी सरकार ने अलग-अलग योजनाओं के तहत सीधे लोगों को दिए हैं, उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए हैं।

आज भारत अनेक मामलों में दुनिया का अगुवाई करने के लिए तैयार है। हम ऐसे संसाधन तैयार कर रहे हैं जिससे अनेक देशों की समस्या दूर हो सकती हैं। आज इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में बढ़ रहे हैं तो स्पेस में भी बड़ी सफलता पा रहे हैं। 

सरकार का प्रयास है कि आप सभी सुरक्षित रहें

सरकार का पूरा प्रयास है कि आप सभी जहां भी रहें सुखी रहें और सुरक्षित रहें। बीते साढ़े 4 वर्षों के दौरान संकट में फंसे दो लाख से ज्यादा भारतीयों को सरकार के प्रयासों से मदद मिली है। आपकी सोशल सिक्योरिटी के साथ-साथ पासपोर्ट, वीजा आदि को लेकर भी तमाम प्रक्रियाओं को आसान करने का प्रयास सरकार कर रही है। प्रवासी भारतीयों के लिए कुछ महीने पहले ही एक नया कदम भी उठाया गया है।

भारत के गौरवशाली अतीत को फिर स्थापित करने के लिए 130 करोड़ भारतवासियों के संकल्प का ये परिणाम है। और मैं आज बहुत गर्व से कहना चाहता हूं कि इस संकल्प में आप भी शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आप काशी में हैं, इसलिए मैं काशी और आप सभी में एक समानता देख रहा हूं। बनारस नगरी चिरकाल से भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ज्ञान की परंपरा से दुनिया में देश का परिचय कराती रही है।

आप अपने दिलों में भारत और भारतीयता को संजोए हुए, इस धरती की ऊर्जा से दुनिया को परिचित करा रहे हैं। आज पूरा विश्वत हमारी बात को सुन रहा है और उन्हें अपना भी रहा है। सबका साथ सबका विकास के विजन पर चलते हुए इस देश ने बहुत कुछ पाया है। आज इकोनॉमिक क्षेत्र में भी हम आगे बढ़े हैं तो खेलों के क्षेत्र में भी आगे बढ़े हैं। आज हमारा युवा मेक इन इंडिया के तहत रिकॉर्ड स्तर पर मोबाइल फोन, कार, बस, ट्रक, ट्रेन बना रहा है, खेतों मे रिकॉर्ड अन्न  भी उपज रहा है।

आज भारत अनेक मामलों में दुनिया की अगुवाई करने की स्थिति में है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस ऐसा ही एक मंच है। इसके माध्यम से हम दुनिया को वन वर्ल्ड, वन सन, वन ग्रिड की तरफ ले जाना चाहते हैं। पीएम ने आगे कहा कि बदलते हुए इस भारत में आप रिसर्च एंड डेवलपमेंट और इनोवेशन में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

सरकार ये भी कोशिश कर रही है कि भारत के स्टार्ट अप और एनआरआई को एक साथ, एक प्लेटफॉर्म पर लाए। डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग भी आपके लिए एक अहम सेक्टर हो सकता है। आप जिस भी देश में रहते हैं, वहां से अपने आसपास के कम से कम पांच परिवारों को भारत आने के लिए प्रेरित करिए। आपका ये प्रयास, देश में टूरिज्म बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

इन लोगों ने कही ये बात

इससे पहले प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जुगनाथ ने हिंदी में कहा कि इस पवित्र नगरी में आए प्रवासी भारतीयों को मेरा प्रणाम। मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम संस्कृति की गोद में हैं और यहां से गंगा जी का आशीर्वाद लेकर अपने अपने देश जाएंगे। उन्होंने स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ समेत नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं की तारीफ की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के पीएम प्रवींद जुगनाथ का स्वागत किया। उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से ही उत्तर प्रदेश में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काशी की पुरातन काया को बनाए रखते हुए आधुनिकता के साथ उसे आगे बढ़ाया जा रहा है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभाव और नेतृत्व के कारण भारत की प्रतिष्ठा बाहर के देशों में बढ़ी है और उससे आप लोगों का गौरव और सम्मान भी बढ़ा है। विदेश मंत्री ने कहा कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच पटरी न बैठे तो उस प्रदेश का विकास विवाद की बलि चढ़ जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री एक ही पृष्ठ पर हैं इसलिए यहां का विकास तेज गति से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed