फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra modi gave lunch party to mauritius PM and other migrants

प्रवासी भारतीय दिवस में दिए गए लंच की पीएम ने की मेजबानी, इस दौरान हुई एक बात पर छूट गई सबकी हंसी

Wed, 23 Jan 2019 10:14 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Wed, 23 Jan 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi gave lunch party to mauritius PM and other migrants
प्रविंद जुगनाथ और नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य अतिथि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ सहित ढाई सौ प्रवासियों की मेजबानी की। प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए लंच में जुगनाथ की पत्नी कोबिता सहित 250 लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


हर टेबल पर प्रवासियों के साथ कुछ भारतीयों को बैठाया गया। प्रधानमंत्री स्वयं मेहमानों से अलग-अलग व्यंजन खाने का आग्रह करते दिखे। खानपान का जिम्मा पांच सितारा होटल को दिया गया था। खाने के टेबल पर औपचारिक बातें भी हुईं।
विज्ञापन


कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के टेबल पर बैठे लोगों से जब परिचय पूछा गया तो किसी ने खुद को न्यूजीलैंड तो किसी ने यूएसए से बताया। इस पर विधायक ने टोका कि आप गलत बोल रहे हैं। तब उन्होंने सुधार किया कि मैं गाजीपुर से वाया न्यूजीलैंड और किसी ने बलिया वाया यूएसए बताया। इसके बाद सभी हंस पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंच के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक के अलावा कई केंद्रीय और प्रदेश के मंत्रियों के अलावा संगठन की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के अलावा कई अन्य पदाधिकारी रहे। 

गले मिलीं सुषमा और ज्योत्सना

पीएम के लंच में प्रवासियों के अलावा जहां सरकार और संगठन साथ दिखा तो वहीं गठबंधन के साथी पार्टियों के विधायक भी रहे। अपना दल सोनेलाल के सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अजगरा विधायक कैलाश सोनकर भी साथ में लंच किया।

उधर, कैंट की पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आमने सामने हुई तो दोनों गले मिली। एक दूसरे का हालचाल पूछा। पुराने साथी जब मिले तो दोनों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान एक दूसरे के स्वास्थ और परिवार के बारे में हालचाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed