{"_id":"5c473019bdec224a415db6fa","slug":"pm-narendra-modi-gave-certificate-to-weavers-and-artisans","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने बुनकरों व शिल्पियों को दिए प्रमाण पत्र, खुशी से खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने बुनकरों व शिल्पियों को दिए प्रमाण पत्र, खुशी से खिले चेहरे
Wed, 23 Jan 2019 10:14 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
पीएम के हाथों सम्मानित हुए लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल परिसर में ‘सेंटर्स ऑफ एक्सिलेंस’ की शुरुआत करने के साथ ही आईटीओसी (इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल ऑफिस कांपलेक्स), प्रोजेक्शन शो, नए बदलाव के बाद वस्त्र संग्रहालय और ऐप की शुरुआत की।
वाराणसी, भदोही सहित विभिन्न जनपदों के साड़ी, कालीन, कास्ठकला आदि प्रमुख उत्पादो से संबंधित लगे स्टालों का उन्होंने भ्रमण किया। विभिन्न योजनाओं के चुनिंदा लाभार्थियों को किट टूल व प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ शिल्पियों से संवाद किया।
प्रधानमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल स्थित म्यूजियम के सामने एमपी थियेटर में बनारस, भदोही व पूर्वांचल के बुनकरों तथा हस्तशिल्पियों से रूबरू हुए। उन्होंने एनआईओएस के प्रशिक्षित 100 लोगों में से राधा देवी, नीलू देवी, लालमणि, मोहम्मद सिराज, विनय प्रकाश मौर्य को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
पीएम ने गोद लिए गांव जयापुर की रुखसाना, अजोरा, हीरामणि, आरती विश्वकर्मा व राजेश कुमार सहित आशिकी कुमारी, अराधना कुमारी, शंकर प्रसाद, दिव्या व सुषमा कुमारी को आधुनिक लूम व वर्क शेड का प्रमाण पत्र दिया।
पीएम ने संकुल में विभिन्न बुनकरों, शिल्पियों को एलॉट 55 आउलेट की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने इन सभी आउटलेट को ‘सेंटर्स ऑफ एक्सिलेंस’ की संज्ञा दी। यह केंद्र क्षेत्र की हस्तकला को समर्पित परिसर में उत्कृष्ट केंद्र के रूप में सेवा देंगे।

आईओटीसी का लोकार्पण
संकुल में एंफीथिएटर पहुंचने से पहले टेक्सटाइल म्यूजियम की गैलरी को देखा। पीएम मोदी ने इस अवसर पर वस्त्र मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों को एक ही भवन में स्थापित किए जाने के लिए 28 करोड़ की लागत से 10345 वर्ग मीटर भूखंड पर बने जी3 भवन आईओटीसी का लोकार्पण किया।
नए बदलाव वाले वस्त्र संग्रहालय की शुरुआत की। संग्रहालय की गैलरी में कई बदलाव के साथ ही बुनकरी क्षेत्र को बढ़ाया गया है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘काशी : यूनिवर्स ऑफ क्राफ्ट्स एंड टेक्सटाइल्स’ एवं ‘इंडियन टेक्सटाइल्स: हिस्ट्री, स्प्लेंडर ग्रैंडूर’ पुस्तक का विमोचन किया। एक ऐप की लांचिंग भी की।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सिंह ने पीएम को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर राज्यपाल राम नाईक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी भी उपस्थित रहे।

‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के विजेताओं से शिक्षा पर चर्चा
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान हुई ‘भारत को जानो’ ऑनलाइन प्रतियोगिता में विश्व भर से तीन वर्गों में 40 हजार प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया था। इसमें तीनों वर्गों में तीन-तीन करके कुल नौ लोग विजयी हुए, जिन्हें बड़ा लालपुर के स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद इन प्रवासियों के साथ पीएम ने संवाद भी किया।
इसमें शामिल प्रवासियों की मानें तो धर्म, कला, संस्कृति, पर्यटन, शिक्षा पर चर्चा की। ने पीएम से कहा कि भारतीय संस्कृति को विदेशों में काफी सराहा जाता है। इसके प्रचार प्रसार पर जोर देना चाहिए। भारत में पर्यटन की ढेरों संभावनाएं हैं।
भारत आने के लिए विदेशों में काफी चाहत है। इसे इनकैश करने की जरूरत है। यहां वैदिक पढ़ाई के लिए विदेशों से लोग आते हैं। यहां के आयुर्वेद, ज्योतिष, योग आदि को लेकर काफी चाहत है। यहीं से पढ़ने के बाद वहां जाकर वे अच्छे पेशेवर के रूप में काम कर रहे हैं और बड़ा नाम भी है।
उधर, एनआरआई कैटेगरी में डेनमार्क के हरि मुरलीधरन, तंजानिया के शौर्य, यूके के अश्विन को पीएम ने सम्मानित किया। पीपुल्स इंडियन ओरिजन वर्ग में कनाडा से कार्तिक देशपांडे, आस्ट्रेलिया से शिखा, अमेरिका से जयदेव को सम्मानित किया गया। विदेशी कैटेगरी में यूएसए से अभिनंदन, ट्यूनिशिया से महागइदा और मलयेशिया से दक्शिनी को सम्मानित किया गया।