फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra modi announces fund from PM relief fund to victim of flyover collapse

वाराणसी हादसा : पीएम मोदी ने पीड़ितों के लिए की सहायता राशि की घोषणा

Thu, 17 May 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 17 May 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
PM narendra modi announces fund from PM relief fund to victim of flyover collapse
नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार शाम निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन दर्जन अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना के पीड़ितों के लिए सहायता राशि देने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सहायता कोष से हादसे में मृतकों को दो लाख रुपए और घायलों को 50000 रुपए की सहायता की घोषणा की है।

बता दें कि शहर के कैंट रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्लैब सड़क पर गिर गया। फ्लाईओवर का एक हिस्सा वहां से गुजर रही एक रोडवेज बस और कई गाड़ियों के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। हादसे की जानकारी पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शहर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी देर रात पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल में घायलों का हाल जाना। वहीं पीड़ितों के परिजनों से भी मिले। सीएम ने मृतकों को पांच-पांच और घायलों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की थी। बुधवार को कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल लिया और परिजनों को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed