{"_id":"622243ce4fe0c60d770e43ea","slug":"pm-modi-worshiping-in-baba-vishwanath-sought-prosperity-of-the-country-and-wished-to-remove-global-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने बजाया डमरू: बाबा विश्वनाथ में पूजन कर प्रधानमंत्री ने मांगी देश की खुशहाली और वैश्विक संकट को दूर करने की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने बजाया डमरू: बाबा विश्वनाथ में पूजन कर प्रधानमंत्री ने मांगी देश की खुशहाली और वैश्विक संकट को दूर करने की कामना
Fri, 04 Mar 2022 10:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:22 PM IST
सार
पीएम ने डमरू वादन के दौरान लोगों को खूब तस्वीरें लेने का भी मौका दिया और पूरे मनोयोग से कुछ देर तक डमरू हाथ में लेकर बजाते रहे। डमरू बजाने के बाद पीएम ने डमरू दल को धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम को रोड शो के दौरान बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। दर्शन पूजन करने के बाद पीएम ने डमरू बजाकर देश की खुशहाली और वैश्विक संकट दूर करने की बाबा विश्वनाथ से कामना की। प्रधानमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चकों से भी मुलाकात की और डमरू दल के सदस्यों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम 6:55 बजे बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। गर्भगृह में मंदिर के अर्चक संजय पांडेय, डॉ. श्रीदेव मिश्रा और ओमप्रकाश मिश्र ने षोडशोपचार विधि से पूजन कराने के बाद बाबा का अभिषेक कराया। पूजन के बाद पीएम मोदी जैसे से ही बाबा दरबार से बाहर निकलने लगे तो उनकी नजर गर्भगृह के ठीक सामने खड़े डमरू दल पर पड़ी तो सहसा उनके कदम थम गए। सुरक्षाकर्मी भी समझ नहीं सके कि पीएम क्या करने जा रहे हैं। अचानक पीएम डमरू दल के सामने गए और डमरू बजाने की इच्छा जताई। डमरू दल के सदस्य ने भी पीएम की इच्छा का सम्मान करते हुए तुरंत ही अपना डमरू उनके हाथ में थमा दिया।
विज्ञापन
पीएम ने डमरू वादन के दौरान लोगों को खूब तस्वीरें लेने का भी मौका दिया और पूरे मनोयोग से कुछ देर तक डमरू हाथ में लेकर बजाते रहे। डमरू बजाने के बाद पीएम ने डमरू दल को धन्यवाद भी दिया। धाम क्षेत्र में लगी स्काई शाट लाइट को देखकर पीएम ने प्रसन्नता जताई। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय, न्यासी सदस्य पं. दीपक मालवीय, डॉ. चंद्रमौलि उपाध्याय, प्रो. वेंकटरमण घनपाठी, प्रो. ब्रजभूषण ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन