{"_id":"5bfc4efcbdec22414921632e","slug":"pm-modi-will-visit-varanasi-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी को सौगात देने दिसंबर में आएंगे पीएम मोदी, तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी को सौगात देने दिसंबर में आएंगे पीएम मोदी, तैयारियों में जुटा प्रशासन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी को सौगात देने के लिए दिसंबर में आएंगे। 15 दिसंबर के आसपास पीएम मोदी का वाराणसी दौरा हो सकता है। इस दौरान वे अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से तैयार गोइठहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करेंगे। पीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन परियोजनाओं को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
चावल अनुसंधान केंद्र तैयार कर लिया गया है। यहां चावल के उन्नत किस्म के लिए शोध होंगे। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा 533 करोड़ रुपये की लागत से गोइठहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को तैयार कर लिया गया है। वरुणा पार क्षेत्र का सीवरेज इस एसटीपी से जुड़ेगा। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के दिसंबर में वाराणसी दौरे का संकेत दिया है।
ऐसे में प्रशासन परियोजनाओं को पूरा कराने में जुटा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को वाराणसी आ सकते हैं। देव दीपावली पर समय कम होने के चलते मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर के हेल्प डेस्क का उद्घाटन नहीं कर पाए थे। 30 नवंबर को इसका उद्घाटन करेंगे और एक दिसंबर को काशी विद्यापीठ परिसर में होने वाले पर्यावरण कुंभ के शुभारंभ सत्र में शामिल हो सकते हैं।