फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi will visit two times in a month for mission 2019

बनाई गई खास रणनीति, अब हर माह उत्तर प्रदेश का दो दौरा करेंगे पीएम मोदी

Fri, 03 Aug 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 03 Aug 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
PM modi will visit two times in a month for mission 2019
भाजपा अब पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गई है। प्रधानमंत्री मोदी के यूपी दौरों ने तय कर दिया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए वह खुद यूपी की कमान संभालने के लिए तैयार हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने यूपी का दो दौरा करेंगे। इसकी शुरुआत जुलाई माह से कर दी है।
विज्ञापन


जुलाई माह में यूपी में पीएम ने दो दौरा किया है। 14 और 15 जुलाई को पीएम ने यूपी के आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर जिले का दौरा किया था। इस दौरान भी करोड़ों रुपये की योजनाएं सौगात में दी थी। इस बार भी पीएम लखनऊ के दौरे पर करोड़ों रुपये की सौगात दी।  दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। यूपी में भी पूर्वांचल खास है। इन सबको देखते हुए  पार्टी काम कर रही है।
विज्ञापन


संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पदाधिकारियों को लगाया गया है। इनकी मानीटरिंग शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर दौरे की रणनीति तैयार की जा रही है। दौरे के दौरान पार्टी की नीति और रीति को आगे बढ़ाने का काम होगा। इस दौरान सभी 80 लोकसभा सीटों पर पार्टी के लिए माहौल तैयार किया जाएगा। आने वाले चुनाव के पूर्व इनकी कमियों को दूर किया जाएगा। इस काम में न केवल भाजपा बल्कि उसके अनुषांगिक संगठनों को लगाया जा रहा है 
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं के लाभार्थियों को सक्रिय करेगी भाजपा

PM modi will visit two times in a month for mission 2019
अब भाजपा उन लोगों को सक्रिय करेगी, जो सरकारी योजनाओं के लाभार्थी हैं। इसके लिए पार्टी ने पूरी योजना तैयार कर ली है। पांच लाभार्थी पर एक कार्यकर्ता को लगाया जाएगा, जो उन्हें नीतियों को समझाकर आने वाले चुनाव के लिए सक्रिय करेगा।

पार्टी का मानना है कि हर विधान सभा में 50 हजार सरकारी योजनाओं के लाभार्थी हैं, जिन्हें सक्रिय कर दिया जाए तो दो लाख के लगभग मतदाता पार्टी के तैयार हो जाएंगे।  सितंबर और अक्टूबर माह में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 

जिले की बैठक में जिला प्रभारी ने कहा कि प्रदेश में सरकारी योजनाओं के दो करोड़ लाभार्थी हैं। यदि इन लाभार्थियों को ही सक्रिय कर देते हैं तो हर विधान सभा में 50 हजार परिवार हमारे सक्रिय समर्थक हो जाएंगे। ऐसे में हम हर बूथ पर दूसरी पार्टियों को मात दे देंगे।

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सक्रिय करने के लिए हर विधानसभा में 10 हजार कार्यकर्ता लगाए जाएंगे। कमजोर बूथ पर मजबूत कार्यकर्ता लगेंगे। हर मंडल में सोशल मीडिया के तीन प्रमुख कार्यकर्ता होंगे। जो सूचनाओं को नीचे तक पहुंचाएंगे। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री अमरनाथ यादव ने कहा कि सकारात्मक मन से कार्यकर्ता बूथों पर संपर्क करें। हर बूथ पर 20 दलित और 20 पिछड़ा वर्ग के लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। 

हिंदू मतदाताओं को साधने के लिए कुंभ से पहले लगेंगे पांच कुंभ

PM modi will visit two times in a month for mission 2019
कुंभ के सहारे हिंदू मतदाताओं को साधने की तैयारी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा की बैठक वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित सरकारी बंगले में हुई। संघ के सह सरकार्यवाह डा. कृष्णगोपाल ने इसका संकेत दिया है। सूत्रों की मानें तो कुंभ से पहले पांच कुंभ लगाए जाएंगे। इनमें युवा कुंभ, पर्यावरण कुंभ, मातृ शक्ति कुंभ, समरसता कुंभ, सद्भावना कुंभ लगेगा।

काशी में पर्यावरण कुंभ 25 नवंबर को लगेगा। इसमें कई पर्यावरणविद जुटेंगे। जो जनमानस को जागरूक कर विचारधारा से जोड़ने का काम करेंगे। इसी प्रकार बाकी कुंभ का भी काम होगा। इसे लेकर एक बार फिर अगस्त के प्रथम सप्ताह में बैठक होगी।

लोकसभा चुनाव के मिशन 2019 के लिए संघ और भाजपा आपस में समन्वय बनाकर हिंदू समाज को एकजुट करेंगे। पर्यावरण को बेहतर करने के लिए हर स्तर पर जागरूकता फैलाई जाएगी। हर बूथ पर पौधे लगाने के साथ जनता को जोड़ा जाएगा। कुंभ में साधु संतों के जरिए हिंदू मतदाताओं को अपने पक्ष में किया जाएगा।

यही नहीं सामाजिक समरसता और सद्भावना यात्रा के जरिए पिछड़ों और दलितों को साधा जाएगा। चुनाव में मुख्य मुद्दा विकास होगा लेकिन साथ में संस्कृति, परंपरा, विरासत और पहचान के विषय को भी लगातार आगे बढ़ाने को कहा गया है। इस संदर्भ में कुंभ में वृहद महोत्सव होगा।  विपक्ष के महा गठबंधन से मुकाबला करने के लिए हिंदुत्व के मुद्दे को मजबूती से रखा जाएगा।

चंदौली में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर अब मुगलसराय स्टेशन का नाम होगा। पंडित दीनदयाल के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed