{"_id":"5aa2c6c24f1c1bb6758b47e3","slug":"pm-modi-will-start-manduwadih-patna-express-train-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडुवाडीह-पटना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, जानें ट्रेन के आने-जाने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडुवाडीह-पटना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, जानें ट्रेन के आने-जाने का समय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
Train
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च के दौरे में वाराणसी से पटना के बीच मंडुवाडीह-पटना एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत करेंगे। रेलवे मंत्रालय ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। ट्रेन वाराणसी कैंट और मुगलसराय के साथ बक्सर और आरा भी रुकेगी।
15125 एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे मंडुवाडीह से चलेगी और 10 मिनट में वाराणसी कैंट पहुंच जाएगी। यहां से 10 मिनट बाद मुगलसराय रवाना होगी। 7:20 बजे मुगलसराय पहुंचेगी, जहां 10 मिनट रुकने के बाद पटना के लिए प्रस्थान करेगी। पटना जंक्शन पर ट्रेन सुबह 10:35 बजे पहुंचेगी।
वापसी में यही ट्रेन 15126 बनकर शाम 5:45 बजे पटना जंक्शन से चलेगी और मुगलसराय रात 8:55 बजे पहुंचेगी और 9:08 बजे वाराणसी जंक्शन के लिए चलेगी। वाराणसी जंक्शन पर इसके पहुंचने का समय 9:55 बजे है। पांच मिनट रुकने के बाद यह 10:15 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन का मेंटनेंस पूर्वोत्तर रेलवे करेगा। कुल 16 कोच की इस ट्रेन में जनरल के 2, चेयर कार के 11 कोच, एसी चेयर कार का एक और एसएलआर के दो कोच लगाए जाएंगे।
मंडुवाडीह-पटना एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसको लेकर मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पीएमओ से तैयारियों के निर्देश मिला है। पूरी संभावना है कि मंडुवाडीह स्टेशन पर आकर हरी झंडी दिखाएंगे।