फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will come to Benares from Siddharthnagar in afternoon will give a gift of 5200 crores

पीएम मोदी का काशी दौरा: सिद्धार्थनगर से दोपहर बाद बनारस आएंगे प्रधानमंत्री, 5200 करोड़ की देंगे सौगात

Tue, 19 Oct 2021 09:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 19 Oct 2021 09:56 AM IST
सार

दीपावली से ठीक पहले वाराणसी दौरे पर 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब ढाई घंटे रुकेंगे। वो वाराणसी में रिंग रोड-2 के किनारे मेहंदीगंज के कल्लीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi will come to Benares from Siddharthnagar in afternoon will give a gift of 5200 crores
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को सिद्धार्थनगर से लौटकर दोपहर बाद वाराणसी आएंगे। पार्टी के आग्रह पर पीएम मोदी के कार्यक्रम में मामूली बदलाव किया गया है। इस दौरे में पीएम बनारस से ही आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना लांच करने के साथ ही वाराणसी की पांच हजार दो सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे वाराणसी पहुंचेंगे। करीब दो घंटे के कार्यक्रम में पीएम मिर्जामुराद के मेहंदीगंज में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री रिंग रोड-2 के पैकेज-1 सहित 32 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही बजट में प्रस्तावित आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी ने किया आग्रह
दरअसल, पहले पीएम का दौरा 25 अक्तूबर को सुबह प्रस्तावित था। मगर, जनसभा में दो लाख लोगों की सहभागिता की तैयारी में जुटी पार्टी दूसरे पहर में कार्यक्रम चाहती थी और इसके लिए पार्टी स्तर पर ही दूसरे पहर के कार्यक्रम की मांग भी की गई थी। पार्टी के आग्रह पर ही पीएम मोदी अब सिद्धार्थनगर के कार्यक्रम के बाद वाराणसी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार पीएम मोदी नहीं करेंगे किसी भी परियोजना का शिलान्यास

उधर, पीएम के जनसभा स्थल को समतल कर अब जर्मन हैंगर पांडाल तैयार किया जाने लगा है। दूसरी तरफ लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। कारण, पीएम के लोकार्पण के साथ ही परियोजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाने की तैयारी है।


अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री इस बार किसी भी परियोजना का शिलान्यास नहीं करेंगे। यह पीएम का वाराणसी का ऐसा पहला दौरा होगा, जिसमें किसी परियोजना का शिलान्यास नहीं होगा। दरअसल, कई परियोजनाएं प्रस्तावित तो हैं, मगर उनमें तकनीकी बाधाओं के चलते शिलान्यास के तुरंत बाद उन पर काम शुरू होने की उम्मीद नहीं है।

मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की
मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से पीएम आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पीएम के कार्यक्रम में मामूली बदलाव की जानकारी दी और कहा कि लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन वरिष्ठ अधिकारी करें।

लोकार्पण के साथ ही परियोजनाओं को आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाए, ताकि लोगों को राहत मिले। मुख्य सचिव ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की जाए और लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की सजावट कराई जाए। उन्होंने विभागवार पूरी हुई परियोजनाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने भी इससे पहले विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

पीएम के मंच के सामने बनेंगे चार पांडाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच के सामने चार पांडाल बनाया जाएगा। सोमवार को खेतों को समतल कर सभा स्थल में खड़े बिजली के खंभों को हटवाया गया। टेंट ठीकेदार दीपक जैन ने बताया कि पांच लाख 40 हजार वर्गफीट में पांच पांडाल लगाए जाएंगे।

इसमें मंच के सामने चार पांडाल आम लोगों के लिए होगा। सभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने एडिशनल एसपी नीरज पांडेय व एसडीएम राजातालाब सिद्धार्थ यादव भी पहुंचे। इधर पार्टी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed