फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi will come in varanasi in july

पीएम मोदी 14 जुलाई को आएंगे काशी, 13 वें दौरे पर 13 योजनाओं की देंगे सौगात

Sun, 01 Jul 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 01 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
PM modi will come in varanasi in july
नरेंद्र मोदी
काशी में जुलाई माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 13 वां दौरा होगा। इस दौरान पीएम 13 योजनाओं की सौगात देंगे। सूत्रों की मानें तो हर बार की तरह इस बार भी पीएम 14 जुलाई की शाम को आएंगे और डीरेका में विभिन्न कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद अगले दिन दर्शन पूजन करने के बाद वापस चले जाएंगे। इसके पहले प्रधानमंत्री 12 मार्च को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ आए थे।
माना जा रहा है कि चुनावी वर्ष में अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम का यह पहला दौरा अहम होगा। यहीं से पीएम अपने विरोधियों पर निशाना साधेंगे।

पिछली बार विधानसभा चुनाव में भी पीएम ने काशी को ही केंद्र बनाकर विरोधियों पर निशाना साधा था। तीन दिन तक बनारस में रहकर पीएम ने प्रदेश में 325 सीटें दिलवाकर सरकार बनवाई थी। कुछ इसी प्रकार का जादू इस बार भी पीएम चलाएंगे।
विज्ञापन


पीएम काशी के लोगों को सौगात देंगे। काशी में 30 जून तक 13 से अधिक योजनाएं पूरी होने वाली थी लेकिन फिनीशिंग का काम पूरा नहीं होने के कारण अब ये 10 जुलाई तक पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं का लोकार्पण पीएम के हाथों कराने की योजना बनाई जा रही है। अधिकतर कार्यदायी संस्थाओं ने 10 जुलाई तक काम को पूरा होने की बात प्रशासन से की है। 

लोकार्पित होने वाली संभावित योजनाएं 

PM modi will come in varanasi in july
-वाराणसी रिंग रोड फेज वन 
-राष्ट्रीय मार्ग 56 बाबतपुर-वाराणसी तक फोरलेन चौड़ीकरण 
-पुरानी काशी में आईपीडीएस, पिपलानी कटरा कबीरचौरा में हेरिटेल वाक
-81 हेरिटेज स्थलों पर सुविधाओं को इंप्रूव कराने के कार्य 
-सामुदायिक शौचालय निर्माण, धोबीघाट 
-सात पार्कों के सुंदरीकरण (नाटी इमली, तिलभांडेश्वर, रत्नाकर, चंद्रिका नगर, अशोक विहार, सुंदरपुर, संजय नगर)
-सीवर पंपिंग स्टेशन, शहरी आवास योजना, आसारा आवास योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना
-220 केवी विद्युत उपकेंद्र राजातालाब 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed