महामारी के संकट में जरूरतमंदों को खाना खिलाने वालों से पीएम मोदी होंगे रूबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान काशी की जनता को भोजन बनाकर पहुंचाने और खिलाने में महती(महत्वपूर्ण) भूमिका निभाने वाले काशी के 103 लोगों से पीएम संवाद करेंगे। पीएमओ ने ऐसे लोगों की लिस्ट मांगी है। डीएम कौशल राज शर्मा ने ऐसे लोगों की जानकारी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राहुल पांडेय से मांगी है।
वीडीए के सूत्र बताते हैं कि फौरी तौर पर 103 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने काशी की जनता को विषम परिस्थितियों में खाना खिलाने के लिए एड़ी-चोटी एक कर दी। व्यापारियों के अलावा होटल मालिकों और समाजसेवी संगठनों ने इसमें अपनी महती भूमिका निभाई। सर्वाधिक योगदान सिंधी समाज का रहा।
कईयों ने तो पब्लिक को भोजन कराने के लिए अपने घर, गोदाम व कार्यालय का पूरा खजाना ही खोल दिया। वीडीए के सूत्रों का कहना है कि 103 लोगों में से 30 लोग ऐसे हैं, जिनसे पीएम सीधा संवाद स्थापित करेंगे और जानेंगे। बाकी लोग भी लाइव रहेंगे लेकिन वह सिर्फ ऑनलाइन संवाद देखेंगे।
29 नए मरीज मिले और 14 हुआ डिस्चार्ज
वाराणसी में बुधवार को बीएचयू में भर्ती एक, आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में भर्ती छह और ईएसआई में भर्ती सात मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में कुल मरीजों की संख्या 525 हो गई है, जिसमें 307 डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। 20 की मौत के बाद 198 का इलाज चल रहा है।
नई दिल्ली से आए एक प्रवासी समेत कुल 29 लोगों में बुधवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले 23 लोग शामिल हैं।