{"_id":"5bec12b8bdec2269b44463f0","slug":"pm-modi-will-again-visit-varanasi-before-nri-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई सम्मेलन से पहले वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, दे सकते हैं करोड़ों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई सम्मेलन से पहले वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, दे सकते हैं करोड़ों की सौगात
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 14 Nov 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी हफ्ते अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा कर 2413 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते 21 जनवरी से शुरू होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होने की बात कही थी। हालांकि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिसंबर में भी उनका आगमन संभावित है। इसको लेकर वाराणसी प्रशासन मंथन में जुट चुकी है।
उन परियोजनाओं की सूची बनाई जा रही है जिसका शिलान्यास और लोकार्पण पीएम मोदी के हाथों कराया जा सके। सोमवार को वाराणसी आए पीएम मोदी ने बाबतपुर फोरलेन, रिंग रोड, रामनगर मल्टी मॉडल टर्मिनल और दीनापुर एसटीपी का लोकार्पण किया था।
माना जा रहा है कि आगामी दौरे में पीएम मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, काशी अयोध्या फोरलेन सहित काशी के विकासोन्मुख कई परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं। वहीं बीएचयू कैंसर संस्थान व सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, गोइठहां एसटीपी सहित भाभा कैंसर संस्थान का लोकार्पण कर सकते हैं।