फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi visit varanasi What will Prime Minister narendra do in Kashi Tweet information himself and said this big thing

आज वाराणसी आ रहे पीएम मोदीः काशी में क्या-क्या करेंगे प्रधानमंत्री? खुद ट्वीट कर दी जानकारी, कही ये बड़ी बात

Thu, 15 Jul 2021 12:21 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jul 2021 12:21 AM IST
सार

करीब आठ महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर अपनी इस यात्रा के बाबत जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन
PM modi visit varanasi What will Prime Minister narendra do in Kashi Tweet information himself and said this big thing
'रुद्राक्ष' कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। वो यहां जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र 'रुद्राक्ष' का उद्घाटन करेंगे, जो प्राचीन शहर काशी की सांस्कृतिक समृद्धि की झलक प्रस्तुत करेगा। इसके साथ ही पीएम मोदी 15 सौ करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


वाराणसी आने के एक दिन पहले पीएम मोदी ने बुधवार को काशी दौरे को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा- 'कल 15 जुलाई को मैं काशी में 1500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की एक विस्तृत श्रृंखला का उद्घाटन करने के लिए रहूंगा। ये कार्य काशी और पूर्वांचल के लोगों के लिए 'ईज ऑफ लिविंग' को आगे बढ़ाएंगे।'
विज्ञापन

 



एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे वाराणसी में एक कन्वेंशन सेंटर 'रुद्राक्ष' का उद्घाटन करने में खुशी हो रही है। जापानी सहायता से बना यह अत्याधुनिक केंद्र वाराणसी को सम्मेलनों के लिए एक आकर्षक केंद्र बना देगा और इस प्रकार शहर में अधिक पर्यटकों और व्यापारियों को आकर्षित करेगा।

उन्होंने आगे लिखा कि काशी के लिए हमारा विजन आने वाली पीढ़ियों के लिए गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है। इसी भावना से सिपेट(CIPET), जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण परियोजनाओं और करखियांव में आम के साथ-साथ सब्जियों के लिए इंट्रीग्रेटेड पैक हाउस की आधारशिला रखेंगे।

 



एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि  काशी में जिन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा उनमें गोदौलिया में मल्टी लेवल पार्किंग, पर्यटन विकास के लिए रो-रो वेसल्स, वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर तीन लेन का फ्लाईओवर ब्रिज शामिल हैं।

कहा कि पिछले कुछ वर्षों में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम किया है। इन्हीं प्रयासों के तहत बीएचयू अस्पताल में 100 बेड के एमसीएच विंग का उद्घाटन किया जाएगा। यह परियोजना काशी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को आसानी से सुलभ बनाएगी।

 


 

गौरतलब है कि पिछली बार पीएम मोदी देव दीपावली के दिन काशी आए थे। बताया जा रहा है कि इस बार  के दौरे पर प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और अपने काशी विश्वनाथ धाम निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेंगे। बृहस्पतिवार को पांच घंटे पीएम मोदी काशी में रहेंगे।

उनके आगमन के मद्देनजर  सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जल, थल और नभ से प्रधानमंत्री की सुरक्षा होगी। शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पीएम के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने से पहले बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समीक्षा के लिए वाराणसी पहुंच गए हैं।

पीएम मोदी का ऐसा है कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से वे सेना के हेलीकाप्टर से बीएचयू पहुंचेंगे। यहां आईआईटी खेल मैदान में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही जनसभा को संबोधित करेेंगे। इसके बाद बीएचयू में नवनिर्मित एमसीएच विंग का निरीक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं से जुडे़ चुनिंदा लोगों से कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर संवाद करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी हेलीकाप्टर से संपूर्णांनंद संस्कृत विश्वविद्यालय आएंगे और हेलीपैड से सड़क मार्ग से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां रुद्राक्ष भवन का उद्घाटन करने के बाद शहर के अलग-अलग वर्गों से जुड़े प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। पीएम अपराह्न 3.30 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed