फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pm modi Visit varanasi Prime minister gave message to BJP leaders said take public opinion and do work for needed

काशी में पीएम मोदीः भाजपा नेताओं को प्रधानमंत्री ने दिया संदेश, कहा- जनता की राय लें और करें काम

Thu, 15 Jul 2021 10:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jul 2021 10:17 PM IST
सार

पंचायत के जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा कि किसी भी देश के विकास की नींव पंचायत होती है। अपनी मेहनत और लगन से पंचायतों की तकदीर बदलिए। 

विज्ञापन
Pm modi Visit varanasi Prime minister  gave message to BJP leaders said  take public opinion and do work for needed
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भाजपा संगठन के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भाजपा संगठन के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से बातचीत की। पीएम ने कोरोना काल में सेवा के जरिये संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। पंचायत के जनप्रतिनिधियों से पीएम ने कहा कि किसी भी देश के विकास की नींव पंचायत होती है। अपनी मेहनत और लगन से पंचायतों की तकदीर बदलिए।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि पंचायतों के काम काज में जनता की राय लें और उसी आधार पर काम करें। गरीबों के बीच जाइए और उनकी सेवा के जरिए मदद करिए। गरीब मजबूत होगा तो संगठन भी मजबूत होगा। इस दौरान नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, सेवापुरी ब्लॉक प्रमुख रीना कुमारी, पिंडरा के प्रमुख धर्मेंद्र, हरहुआ के विनोद कुमार उपाध्याय, चिरईगांव से अभिषेक कुमार, काशी विद्यापीठ ब्लॉक की प्रमुख रेनू पटेल को पीएम ने बधाई दी।
विज्ञापन


चोलापुर की लक्ष्मीना इसमें शामिल नहीं हो पाईं। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, महेश चंद्र श्रीवास्तव, हंसराज विश्वकर्मा, विद्यासागर राय, जनप्रतिनिधियों में अनिल राजभर, डॉ. नीलकंठ तिवारी, रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. अवधेश सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी में पीएम मोदीः सपा के 64 नेताओं को किया नजरबंद

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले बृहस्पतिवार को सपा के 64 नेताओं को पुलिस ने नजरबंद किया। वहीं एक भाजपा नेता को भी नजरबंद किया गया। कई नेता मौके की नजाकत को भांपकर घर छोड़कर चले गए थे। प्रधानमंत्री जब तक एयरपोर्ट नहीं पहुंच गए तब तक इन नेताओं पर पुलिस की नजर रही। 

सारनाथ स्थित तिलमापुर के भाजपा नेता नागेश्वर मिश्रा को नजरबंद किया गया। वहीं कांग्रेस के मनीष चौबे को उनके घर पर ही रोका गया। समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव मनीष यादव और सपा के पूर्व दक्षिणी विधानसभा मनोज यादव को भी नजरबंद किया। पुलिस के अनुसार सपा के 64 नेताओं को नजरबंद किया।

प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट के किया गया भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी एयरपोर्ट के एप्रन पर स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री आशुतोष टंडन, सांसद राधामोहन सिंह, मछली शहर सांसद बीपी सरोज, विधायक अवधेश सिंह, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, एमएलसी अशोक धवन, पूनम मौर्या, मेयर मृदुला जायसवाल, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी, एडीजी वाराणसी बृजभूषण, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमित कुमार वर्मा ने आगवानी की।

बीएचयू हेलीपैड पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने आगवानी की। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री वायुसेना के विशेष विमान से जाने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 3:55 बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 

सीएम योगी के सामने दवा कारोबारियों ने उठाई समस्याएं

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एफडीए पोर्टल की विसंगतियों सहित कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही कोरोना काल में की गई सेवाओं के लिए दवा कारोबारियों को योद्धा का दर्जा देने की मांग की। ऑल इंडिया फेडरेशन के पूर्व महामंत्री सुरेश गुप्ता के निर्देशन में पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में मुलाकात के दौरान बताया कि दूसरी लहर में दवा कारोबारियों ने जान की बाजी लगाकर लोगों की सेवा की। इसके बाद भी फार्मासिस्ट के नाम पर अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है, जो गलत है।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन जिला शाखा के अध्यक्ष मनोज खन्ना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन जिला शाखा के अध्यक्ष मनोज खन्ना ने एफडीए पोर्टल की विसंगतियों से होने वाली समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि इसका परिणाम भी जल्द ही दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed