वाराणसी आ रहे पीएम मोदीः 'रुद्राक्ष' में अब 12:30 बजे से मिलेगा प्रवेश, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव
बृहस्पतिवार को काशी आगमन के दौरान बीएचयू में लोकार्पण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी को रुद्राक्ष आना था लेकिन अब प्रधानमंत्री बीएचयू में जनसभा और एमसीएच विंग का उद्घाटन करने के बाद रुद्राक्ष पहुंचेगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पांच घंटे का समय बिताएंगे। इस दौरान जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर सहित 1583 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर के लोकार्पण समारोह में अब आगंतुकों को दोपहर 12:30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा।
पहले जिला प्रशासन की ओर से आगंतुकों के लिए 11 बजे का समय दिया गया। प्रधानमंत्री के बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार अब प्रवेश के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को काशी आगमन के दौरान बीएचयू में लोकार्पण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी को रुद्राक्ष आना था लेकिन अब प्रधानमंत्री बीएचयू में जनसभा और एमसीएच विंग का उद्घाटन करने के बाद रुद्राक्ष पहुंचेगे।
पीएम का रुद्राक्ष में लोकार्पण समारोह कार्यक्रम दो बजे से से प्रस्तावित है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार रुद्राक्ष में आगंतुकों के लिए प्रवेश का नया समय 12:30 बजे निर्धारित किया गया है। सभी आगंतुकों को मैसेज भेजकर परिवर्तित समय की सूचना दे दी गई है। सभी से आग्रह है कि वह समय का ध्यान रखें और निर्धारित समय पर पहुंचे।
प्रधानमंत्री के आगमन पर इन मार्गों में किया गया परिवर्तन
प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को शहर में कई स्थानों के मार्गों में परिवर्तन किया गया है। प्रधानमंत्री के आगमन से 15 मीनट पूर्व निर्धारित मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इनमें बीएचयू गेट से रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर की ओर प्रधानमंत्री के प्रस्थान और आगमन के समय एलडी गेस्ट हाउस चौराहे से सर सुंदर लाल अस्पताल की ओर, बीएचयू के अंदर आने वालों को भगवानपुर की ओर, नगवा चौकी से मालवीय चौराहेे की ओर आने वाले वाहनों को रविदास गेट, भगवानपुर मोड से मालवीय चौराहे की तरफ जाने वालों को नगवा चौकी की ओर, रविदास गेट से मालवीय चौराहा कीओर आने वाले वाहनों को नगावा चौकी या दुर्गाकुंड की ओर, नरिया से मालवीय चौराके की ओर आने वालों को करौंदी की ओर, करौंदी से नरिया तिराहे की ओर आने वालों को हैदराबाद गेट की ओर, लकड़मंडी से चौकाघाट चौराहे ओवर ब्रिज पर जाने नहीं दिया जाएगा, इन्हें चौकाघाट से अन्य ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इस दौरान सभी पास निरस्त रहेंगे। एंबुलेंस और शव को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।
चौकाघाट चौराहे से तेलियाबाग तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को अंध्रापुल, कैंट की ओर, प्रदीप होटल तिराहे से तेलियाबग संपूर्णानंद विश्वविद्यालय की ओर जाने वाले वाहनों को लहुराबीर की ओर, लहुराबीर चौराहे से तेलियाबग संपूर्णानंद विश्वविद्यालय की ओर जाने वालों को चेतगंज की ओर, जयसिंह चौराहा से मलदहिया चौराहे की ओर जाने वालों को चेतगंज, इंग्लिशिया लाइन तिराहा से मलदहिया चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को कैंट की ओर, सिगरा चौराहे से सिगरा पेट्रोल पंप जाने वाले वाहनों को आकाशवाणी की तरफ डायवर्ट किया गया है।
रोडवेज ओर निजी बसों का मार्ग परिवर्तन
अभेद्य होगी प्रधानमंत्री की सुरक्षा
परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा अभेद्य होगी। प्रधानमंत्री के पांच स्तरीय सुरक्षा में रहने वाले एनएसजी कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स सहित 21 आईपीएस और 10 हजार से ज्यादा जवानों को कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी के लिए तैनात कर दिया गया है।
एसपीजी ने बुधवार को फ्लीट रिहर्सल के दौरान तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सुरक्षा इतनी चौक चौबंद बनाई गई है कि संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तक सड़क मार्ग से गुजरने के दौरान ऊंची इमारतों और मकानों की छतों पर चार से पांच स्नाइपर तैनात किए गए हैं। इस रूट पर पड़ने वाले मोड़ पर बैरिकेडिंग के साथ ही जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एक तरह से किला बंदी कर दी गई है। सुरक्षा में तैनात जवानों द्वारा कई मकानों को भी खंगाला गया।
सुरक्षा में तैनात फोर्स को पुलिस कमिश्नर ने पुलिस लाइन में ब्रीफ करते हुए ड्यूटी के बाबत कड़ी हिदायत दी। उधर, बाबतपुर एयरपोर्ट से शिवपुर तक सुरक्षा की कमान संभालने वाले पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने भी हरहुआ स्थित लान में फोर्स को ब्रीफ करते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया।
एसपीजी अधिकारियों ने बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी, सिगरा और बीएचयू स्थित जनसभा स्थल के आसपास की सुरक्षा अभेद बनाने को लेकर सुबह से लेकर रात तक कई बार चक्रमण किया।