{"_id":"5a9fb6454f1c1ba32a8bb124","slug":"pm-modi-visit-varanasi-attend-rally-at-dlw","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी का काशी दौराः डीरेका में करेंगे जनसभा, यहीं से करेंगे सौगात की बरसात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी का काशी दौराः डीरेका में करेंगे जनसभा, यहीं से करेंगे सौगात की बरसात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 07 Mar 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
डीरेका में दस हजार लोगों को संबोधित करेंगे पी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को वाराणसी के डीरेका (DLW) में जनसभा करेंगे। इस दौरान वह करीब दस हजार लोगों को संबोधित करेंगे। प्रशासन इसकी तैयारियां करने में लगा हुआ है।
पीएम के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के दो हजार लाभार्थी, स्वयं सहायता समूह के पांच हजार लोग, करीब सौ महिला बुनकर और उज्ज्वला योजना के डेढ़ हजार लाभार्थी जुटेंगे। विभागवार इनकी सूची बनाने का काम चल रहा है।
जनसभा में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे या नहीं इस पर फैसला नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि पीएम डीरेका में ही पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों से भी मिलेंगे। डीरेका में आयोजित इसी समारोह में पीएम मोदी करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
इसमें 557 करोड़ 20 लाख 40 हजार लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और 718.87 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मंगलवार को पीएम के लोकार्पण और शिलान्यास संबंधी प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन की ओर से मुख्य सचिव और पीएमओ के निदेशक को भेज दिया गया।
पीएमओ के दिशा निर्देश पर इसमें फेरबदल हो सकता है। मोदी के कार्यक्रम के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारी लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
अलग-अलग विभागों से रिपोर्ट मांगी जाती रही। सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित कार्यक्रमों में से कुछ परियोजनाएं हट सकती हैं तो कुछ को शामिल भी किया जा सकता है। अगले दो दिनों में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने साढ़े तीन करोड़ से बीएचयू परिसर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर, बीएचयू गेट, मदन मोहन मालवीय प्रतिमा, सामनेघाट सेतु और काशी विश्वनाथ मंदिर को प्रकाशमान किए जाने का प्रस्ताव किया है।

पीएम के आगमन से पहले चमचमाएंगे काशी के सभी घाट
ghat
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के आगमन को लेकर सभी विभागों में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम भी शहर के उन सभी मार्गोँ की साफ सफाई कराने का काम कर रहा है, जिधर से काफिला निकलेगा। वहीं, सभी घाटों की मरम्मत कराई जाएगी।
घाटों की सफाई को लेकर अलग से प्लान भी बनाया गया है। इसमें सुबह शाम दोनों समय सफाई की जाएगी। पीएम के आगमन को लेकर निगम के सभी अधिकारियों को काम बांट दिया गया है। जिस जोन से पीएम का काफिला गुजरेगा उस जोन के प्रभारी को क्षेत्र का पूरा काम दिया है।
इसमें सड़क किनारे का मलबा हटाना, सड़कों की मरम्मत का कार्य भी शामिल है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि घाटों की टूटफूट से लेकर हर तरह की मरमत का कार्य और विशेष सफाई व्यवस्था कराई जा रही है। इसके साथ ही अस्सी घाट की सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
12 मार्च को फ्रांस के राष्ट्रपति के बुलेट प्रूफ बजड़े से गंगा दर्शन के दौरान घाटों और रामनगर की तरफ पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। गंगा में आमजन के नौकायन पर पाबंदी रहेगी और घाटों के किनारे की सभी इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी।
वहीं, गंगा में सामने घाट से राजघाट के बीच एनएसजी कमांडो और पीएसी बाढ़ राहत दल, जल पुलिस व एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे।

कुछ घंटे गंगा में नहीं गिरेंगे 15 नाले
शिवाला घाट पर शहर का सीवेज सीधे गंगा में
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन और पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया। साथ ही नगर निगम को शहर में सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा।
सुरक्षा में लगने वाले जवानों का कर्मचारियों की तैनाती के पूर्व उनका वेरीफिकेशन कराने एवं उनके लिए परिचय पत्र जारी कराने का निर्देश दिया गया। जन शिकायतों के निस्तारण और श्रावस्ती मॉडल के तहत विवादों के निस्तारण को लेकर भी चर्चा की।
तैयारियों के मद्देनजर ही कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और डीएम ने भी अपने कैंप कार्यालय पर बैठक की। इमैनुअल मैक्रोन और पीएम नरेंद्र मोदी को अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक नौका विहार करना है।
इस बीच गंगा में पंद्रह से ज्यादा नाले गिरते हैं। नालों को इमैनुअल मैक्रों और पीएम नरेंद्र मोदी की नजरों से दूर रखने के लिए उन्हें कुछ घंटों के लिए बंद किया जा सकता है। साथ ही, गंगा में पानी भी छोड़ा जा सकता है। इसके लिए शासन स्तर पर वार्ता चल रही है।