PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी से पहले कल वाराणसी आएंगे सीएम योगी, तैयारियों का लेंगे जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी आएंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय (7-8 जुलाई) दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण करके तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी आएंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय (7-8 जुलाई) दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण करके तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। सीएम योगी के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है। वे अब चार जुलाई को दोपहर बाद वाराणसी पहुंचेंगे।
सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री करसड़ा में बन रहे सेंटर फॉर स्किलिंग एंड टेक्निकल सपोर्ट के भवन, शिवपुर में डिस्टि्रक्ट ड्रग वेयर हाउस सहित अन्य परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के साथ ही प्रशासन लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।
ये भी पढ़ें: वाराणसी से पूर्वांचल को साधेंगे पीएम मोदी, सात जुलाई को करेंगे जनसभा, तैयारियों में जुटी भाजपा
पीएम मोदी देंगे क्रिकेट स्टेडियम के साथ करोड़ों की सौगात
अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सावन के पहले सप्ताह में सात जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। पीएम सात जुलाई को अपराह्न चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे। यहां रिंग रोड किनारे वाजिदपुर गांव में पीएम एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सहित काशी के विकास को गति देने वाली सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद बरेका के अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।आठ जुलाई को भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करके आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।