{"_id":"5b4c2b4c4f1c1b8f568b48b5","slug":"pm-modi-strengthened-to-alliance-with-apna-dal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः पीएम मोदी ने सोनेलाल पटेल का जिक्र कर गठबंधन को दी मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः पीएम मोदी ने सोनेलाल पटेल का जिक्र कर गठबंधन को दी मजबूती
अजीत कुमार सिंह, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी का सम्मान करती केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर में अपने संबोधन में अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल का नाम लेकर भाजपा और अपना दल (एस) के गठबंधन को नई मजबूती दी।
उन्होंने सोनेलाल कर्मशील व्यक्ति बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र के गरीबों के लिए उन्होंने जो विकास का जो सपना देखा था, उसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के विशेष अनुरोध पर पीएम मोदी के कार्यक्रम में शनिवार की रात बदलाव कर बेलवन नदी कोट द्वार में पुल बनाने के शिलान्यास का कार्यक्रम जोड़ा गया।
विज्ञापन
पीएम मोदी को शनिवार से पहले तक बाणसागर परियोजना, चुनार पुल और मेडिकल कॉलेज का ही शिलान्यास करना था। अनुप्रिया पटेल इस कार्यक्रमों से इतर कुछ अन्य परियोजनाओं की शुरूआत कराना चाहती थीं। वह इसके लिए पीएम के संपर्क में थीं। नए कामों के शिलान्यास की मंजूरी मिलने के बाद वह शुक्रवार शाम मिर्जापुर लौटीं।
इसके बाद पीएम मोदी ने रविवार को चंदईपुर में जनसभा स्थल से ही 219 करोड़ की लागत से मिर्जापुर-इलाहाबाद एनएच 76 के चौड़ीकरण, 1215.19 लाख की लागत से बेलवन पदी पर पुल और 1980.23 लाख की लागत से कोटा घाट पर पुल का शिलान्यास किया।

अनुप्रिया ने पीएम की तारीफ की
जनसभा को संबोधित करतीं अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
जिले की सांसद एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई पीएम चार साल में चार बार आया हो।
जय भाजपा और जय अपना दल का नारा देते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में गठबंधन को यूपी में 73 लोकसभा सीटें मिली थीं। इन्हें इस बार बढ़ाया जाएगा। पीएम ने भी मिर्जापुर के बारे भी कई बातें कहीं।
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पिछले बार जब वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आए थे तो उन्होंने मैक्रों को मां विंध्यवासिनी देवी के बारे में बताया था। वह देवी के बारे में जानकर अभिभूत थे।