पीएम का सामने आया भोजपुरिया अंदाज, बोले- काशी के सभी लोगन के प्रणाम, लंबे समय के बाद सीधा मुलाकात के मिलल हौ अवसर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक दिवसीय के दौरा पर वाराणसी के दौरा पर आए थे। उन्होंने काशी को करोड़ो रुपये की परियोजनाओं की सौगात थी। वह बीएचयू मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी भाषा से ही की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण के दौरान एक बार फिर काशी से अपने रिश्ते को प्रदर्शित करते हुए भोजपुरी से नाता भी जोड़ा। हर बार की तरह उद्बोधन की शुरुआत में हर-हर महादेव और भोजपुरिया अंदाज में जनता का अभिवादन किया।
मंच से माइक संभालते ही पहले तीन बार भारत माता की जय और हर-हर महादेव का उद्घोष किया और भोजपुरी में कहा कि लंबे समय बाद, आप सब लोगन से सीधा मुलाकात का अवसर मिलल हौ, काशी के सभी लोगन के प्रणाम, हम समस्त लोग के दुख हरे वाले, भोलेनाथ, माता अन्नपूर्णा के चरण में भी शीश झुकावत हई...। प्रधानमंत्री के इतना कहते ही जनसभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नारा और तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई।
साल 2021 में पहली बार काशी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपस्थित जनसमूह को संभावित तीसरी लहर कोरोना महामारी से सतर्क और आगाह किया। पिछले सात साल से काशी से बतौर सांसद जब भी प्रधानमंत्री मोदी काशी आते हैं तो पहला उद्बोधन भोजपुरी में ही करते हैं। काशी की संस्कृति, कला और भाषा शैली को आत्मसात कर चुके प्रधानमंत्री भोजपुरिया अंदाज में काशी के साथ ही पूर्वांचल को भी जोड़ लेते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी का 27वां दौरा किया। इस दौरान उन्होंने काशीवासियों को 1475 करोड़ की परियोजनाएं सौंपी। जिनमें 744 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और 730.91 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेली भी मौजूद रहीं। 186 करोड़ की लागत से बना भारत-जापान की दोस्ती का प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का भी लोकार्पण किया।