फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi said to migrants you are my brand ambassador

प्रवासी भारतीयों से बोले पीएम मोदी, आप हमारे ब्रांड अंबेसडर

Thu, 24 Jan 2019 11:15 AM IST
shashikant misra शशांक मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी
शशांक मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Thu, 24 Jan 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
PM modi said to migrants you are my brand ambassador
पीएम मोदी - फोटो : amar ujala
भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ज्ञान की परंपरा से दुनिया को परिचित कराने वाली काशी आए प्रवासी भी अपने दिलों में भारतीयता संजोए हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में बसे प्रवासियों को ब्रांड अंबेसडर साथ ही भारत के सामर्थ्य, क्षमता और विशेषताओं का प्रतीक करार दिया।
विज्ञापन


देश में पर्यटन बढ़ाने में प्रवासियों की अहम भूमिका निभाने के लिए पीएम मोदी ने प्रोत्साहित किया और कहा, जिन देशों में रहते हैं वहां अपने आसपास के पांच नॉन इंडियन परिवारों को भारत आने के लिए प्रेरित करें। 
विज्ञापन


वसुधैव कुटुंबकम् के भारतीय दर्शन का विस्तार कर रहे प्रवासियों से प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी की 150वीं और गुरु नानक देव की 550वीं जयंती मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांधी ग्लोबल हैं और अगर कुछ आयोजन होगा तो दूतावास हर संभव मदद भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर से आए प्रवासियों को काशी की परंपरा से जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनेपन का अहसास कराया। उन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दुनिया भर में बसे प्रवासियों को उनकी बातों को दूसरे लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

संस्कृति व अर्थव्यवस्था को किया समृद्ध

उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व में कई देशों में स्थानीय कलाकारों से वैष्णव जन तो तेने कहिए गीत रिकार्ड कराया। विदेशी नागरिकों के भक्तिभाव के गांधी के ग्लोबल होने की अनुभूति होती है।

गुरुनानक देव की 550वीं जयंती पर गुरुवाणी को दूसरे देशों तक पहुंचाने, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उन देशों में परिचय कराने के लिए योजना बनाई जाए। पीएम मोदी ने कहा कि प्रवासी भारतीय यह सब काम कर रहे हैं, मगर इसे विस्तार दिया जा सकता है।

उधर, प्रधानमंत्री के सुझावों पर प्रवासी भारतीयों ने करतल ध्वनि से सहमति भी जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासियों के काशी जुड़ाव का स्वागत करते हुए कहा कि प्रवासी तीर्थ योजना से भारत की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव मजबूत होगा। प्रवासी जहां रहे समाज को अपनापन दिया और संस्कृति व अर्थव्यवस्था को समृद्ध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed