फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pm Modi said in Tiffin Meeting now Maa ganga adopted me

Tiffin Meeting: '...अब मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है' टिफिन बैठक में बोले Modi, नारी शक्ति को किया प्रणाम

Sun, 31 Mar 2024 09:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 09:42 PM IST
सार

Tiffin Meeting: पीएम वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के सभी 660 पोलिंग स्टेशनों से जुड़े थे। कार्यकर्ताओं से बोले कि नए वोटरों को बनारस में हुए 10 सालों के कार्यों के बारे में जरूर जाकर बताएं। काशी विकास का रोल मॉडल बन गया है। कहा कि हमे पुराने रिकॉर्ड को तोड़ना है। अबकी बार 400 पार करना है। 10 से 15 प्रतिशत वोट बढ़ाएं। लोगो को धुप बढ़ने से पहले सुबह जल्दी घरो से निकाले।

विज्ञापन
Pm Modi said in Tiffin Meeting now Maa ganga adopted me
PM Modi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कानून व्यवस्था, ख़ास करके महिलाओं  की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि यूपी में हमारे योगी सरकार के कारण कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। इसके लिए वे काफी मेहनत करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के बूथ को मजबूत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से रविवार की शाम वर्चुअली टिफ़िन बैठक करते हुए बोले।

विज्ञापन


वर्चुली संवाद करते हुए मोदी हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ भोजपुरी में बोले कि अब हम बनारसी हो गए हैं, 2014 में मां गंगा ने बुलाया था, लेकिन अब मां गंगा ने गोद ले लिया है। कार्यकर्ताओं से बोले कि नए वोटरों को बनारस में हुए 10 सालों के कार्यों के बारे में जरूर जाकर बताएं। काशी विकास का रोल मॉडल बन गया है। 

विज्ञापन

'इंडिया' को लिया आड़े हाथ 

महिला कार्यकर्ता से बात करते हुए बोले कि नवरात्र में महिलाओं से सम्बंधित सरकार द्वारा किये गए कार्यों व योजनाओं को घर-घर जाकर जरूर बताएं। पीएम ने विपक्ष के गठबंधन 'इंडिया' को आड़े हाथ लिया। बोले कि विपक्ष परिवारवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण करता है। विपक्ष नारी शक्ति को नष्ट करना चाहता है। 

प्रधानमंत्री वर्चुली टिफ़िन बैठक करके अपने क्षेत्र के पदाधिकारियो से लेकर कार्यकर्ताओं तक बूथ प्रबंधन का मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में जो काम हुआ है, उसको लेकर लगातार लोगों के बीच जाएं। काशी के विकास और विरासत की और काशी के नए रूप पर लोगों से चर्चा करें। 

नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में जब मैं पहली बार चुनाव लड़ने आया। तब से लेकर आज तक मुझे कभी पीछे देखना ही नहीं पड़ा है। सब चीजें आप लोगों ने संभाली है। हमे पुराने रिकॉर्ड को तोड़ना है। अबकी बार 400 पार करना है। 10 से 15 प्रतिशत वोट बढ़ाएं। लोगो को धुप बढ़ने से पहले सुबह जल्दी घरो से निकाले।

विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
लोक सभा वाराणसी विधानसभा कैंट बूथ नंबर 74  के अध्यक्ष राकेश सोनकर से बात करते हुए नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के विकास की तस्वीर को जाना और वोटरों को मतदान केंद्र तक ले जाने की बात कही। 

मोदी ने 400 पार... का मंत्र देते हुए लोकसभा चुनाव को लेकर जीत की गारंटी के गुर सिखाए। पीएम वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के सभी 660 पोलिंग स्टेशनों से जुड़े थे। मोदी ने महानगर महिला मोर्चा वाराणसी शहर उत्तरी विधानसभा की ऋचा से भी बात की। इसी क्रम में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र के संयोजक शिव शंकर पटेल से भी प्रधानमंत्री ने संवाद किया। 

फुलवरिया फोर लेन समेत यातायात परियोजना के बारे में जानकारी ली। मोदी ने ग्रामीण विकास के साथ ही पड़ोसी जिलों के विकास की भी चर्चा की। संगीता प्रजापति मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, सेवापुरी विधानसभा से बात करते हुए किसानों की भी चर्चा की। टिफिन बैठक के समापन के दौरान मोदी ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed