फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi's visit to Kashi: Traffic system will be like this, take care of diversion before leaving home

पीएम मोदी का काशी दौरा : इस प्रकार रहेगी यातायात व्यवस्था, घर छोड़ने से पहले रखें डायवर्जन का ध्यान

Tue, 13 Jul 2021 10:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Jul 2021 10:17 PM IST
सार

  • बुधवार शाम 6 बजे से बृहस्पतिवार रात 10 बजे तक शहर में बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
  • कई मार्गों में किया गया परिवर्तन, रोडवेज बस, एंबुलेंस और शव वाहन प्रतिबंध से रहेंगे मुक्त 

विज्ञापन
PM Modi's visit to Kashi: Traffic system will be like this, take care of diversion before leaving home
शहर में लगा जाम। (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बुधवार से कई मार्गों में परिवर्तन किया गया है। साथ ही शहर में निजी बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अपर पुलिस आयुक्त यातायात विकास कुमार ने बताया कि यह प्रतिबंध बुधवार शाम छह बजे से बृहस्पतिवार रात 10 बजे तक लागू रहेगा। रोडवेज बसें, एंबुलेंस और शव वाहनों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। 

विज्ञापन


गाजीपुर से आने वाली निजी बसों को संदहा तिराहा, आजमगढ़ से आने वाली बसों को अंडरपास गोइठहां, जौनपुर से आने वाली बसों को तरना फ्लाईओवर के नीचे, प्रयागराज, भेदोही, सोनभद्र व मीरजापुर की ओर से आने वाली बसों को चांदपुर चौराहे पर सवारी उतार कर लौटा दिया जाएगा। चंदौली से जौनपुर, आजगढ़, बलिया, मऊ आदि जिलों में जाने वाली भारी वाहनों को मोहनसराय से राजातालाब की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रयागराज और मीरजापुर से जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ आदि जिलों के लिए जाने वाले भारी वाहनों को औराई से भदोही की ओर, गाजीपुर, बलिया, मऊ से प्रयागराज, कानपुर, की तरफ जाने वाली भारी वाहनों को औड़ीहार की ओर, जौनपुर से वाराणसी होकर गाजीपुर, मऊ व बलिया जाने वाले भारी वाहनों को जौनपुर के वाजीदपुर तिराहा से सिपाह चौराहा केराकत चंदवक की ओर, आजमगढ़ से खुझी मोड़ थाना चंदवक से जौनपुर की ओर, सोनभद्र से नरायनपुर मोड़ से मीरजापुर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed