फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi's hard work, Varanasi become the cleanest city of UP

रंग लाई पीएम मोदी की मेहनत, यूपी का सबसे 'स्वच्छ' शहर बना बनारस

Thu, 04 May 2017 06:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 04 May 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's hard work, Varanasi become the cleanest city of UP
वाराणसी में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल कराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम अब रंग ला रही है। नई दिल्ली में शहरी विकास मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी स्वच्छता रैकिंग में वाराणसी को उत्तर प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।

विज्ञापन


इस रैंकिंग में वाराणसी ने इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर मेरठ जैसे शहरों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्‍थान हासिल किया है। वाराणसी को देशभर के शहरों में 32वां स्‍थान मिला है। पिछले साल वाराणसी की 65 वीं रैंकिंग थी। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से पिछले एक साल में वाराणसी में तीन हजार शहरी गरीबों के लिए निजी शौचालय और शहर में 126 स्‍थानों में मूत्रालय बनाया गया।  
विज्ञापन


साथ ही 95 आधुनिक सामुदायिक शौचालय भी बनाए गए। नगर निगम की ओर से कई स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम चलाए गए।  एप लांच कराया गया।  इसके अलावा पिछले तीन साल से प्रधानमंत्री खुद ही वाराणसी के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कई बार मंच से वाराणसी के लोगों से अपील कर चुके हैं। इसी के फलस्वरुप वाराणसी को प्रदेश में शीर्ष स्‍थान मिला है। यह स्वच्छता सर्वे इसी साल तीन से पांच फरवरी के बीच हुआ था।


इस सर्वे में वाराणसी के बाद अलीगढ़ को 145वां, झांसी को 166वां, कानपुर को 175वां, सहारनपुर को 245, जौनपुर को 246वां, इलाहाबाद को 247वां, लखनऊ को 269, मेरठ को 339 वां, सुल्तानपुर को 309वां, गाजीयाबाद को 351वां, बलिया को 361 वां, मिर्जापुर को 389वां, आजमगढ़ को 398वां, गाजीपुर को 413वां, उन्नाव को 417 वां, हापुण को 424वां, हरदोई को 431वां, गोंडा को 434 वां स्‍थान मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed