फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi road show today from Munshi Prem Chand statue of Pandeypur

मुंशी प्रेमचंद्र की प्रतिमा पांडेयपुर से पीएम का रोड शो आज 

Mon, 06 Mar 2017 01:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 06 Mar 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
PM Modi road show today from Munshi Prem Chand statue of Pandeypur
modi in temple - फोटो : twitter
मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पांडेयपुर से दो बजे से रोड शो की शुरुआत करेंगे। इनके अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन


रोड शो के बाद पीएम महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में जनसभा और डीरेका में प्रबुद्ध मिलन सम्मेलन में भाग लेंगे।  पांडेयपुर से लेकर काशी विद्यापीठ तक सड़क के दोनों ओर भाजपा के चुनाव चिह्न लगाए गए हैं।
विज्ञापन


आकर्षक गुब्बारों के अलावा कई जगहों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। कई जगहों पर महिला संगठनों की ओर से पीएम का भव्य स्वागत किया जाएगा। जिस मार्ग से पीएम का रोड शो गुजरेगा वहां आस पास के मकानों की भी सजावट की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्टी के अनुसार विधानसभा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो 2 बजे से शुरू होगा। जो पांडेयपुर चौराहे से हुकुलगंज, चौकाघाट, तेलियाबाग, पटेल धर्मशाला, सिंह मेडिकल चौराहा, मलदहिया, पटेल चौक होते हुए शाम 6 बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

यहां से डीरेका गेस्ट हाउस में रात 8:30 बजे प्रबुद्ध मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed