फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi rally in Strongman Mukhtar Ansari stronghold Mau

बाहुबली मुख्तार अंसारी के गढ़ में गरजेंगे पीएम मोदी

Sun, 26 Feb 2017 12:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 26 Feb 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
PM Modi rally in Strongman Mukhtar Ansari stronghold Mau
पीएम नरेंद्र मोदी

चार बार से लगातार विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी के गढ़ मऊ में पीएम मोदी कल जनसभा को संबोधित करेंगे। सदर विधानसभा क्षेत्र के भुजौटी में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


जिले में प्रधानमंत्री की यह पहली चुनावी जनसभा है और उनका जिले में पहला कार्यक्रम है। उनकी सुरक्षा को लेकर कई दिन पहले से ही एसपीजी कमांडो ने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड को अपने कवर में ले लिया है।
विज्ञापन


हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल की दूरी महज 100 मीटर है। कार्यक्रम स्थल के इई गिर्द अभी से ही सुरक्षा व्यवस्था के ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर न मार सके। प्रधानमंत्री थ्री स्तरीय डी कवर एरिया के अंदर से चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर अभी से ही एसपीजी और पुलिस और पीएसी के जवानों ने कैंप कर लिया है। कार्यक्रम की पूरी तैयारी चल रही है। मंच के आगे तीन स्तरीय डी कवर एरिया बनाई जा रही है। जिसमें एक में एसपीजी एवं दो अन्य डी में पुलिस के अधिकारी के साथ साथ अन्य फोर्स रहेगी।


हेलीपैड से लेकर मंच तक जवानों की कई स्तरों में मानव शृंखला बनी रहेगी ताकि किसी भी हाल में कोई परिंदा भी वहां पर ना मार सके। प्रधानमंत्री की सुरक्षा एसपीजी के अलावा पांच एसपी, 10 एएसपी, 25 सीओ और 50 सबइंसपेक्टरों के साथ ही कई थानों के थानाध्यक्ष एवं 1000 पुलिस के जवान रहेंगे।



इसके अलावा 6 कंपनी पुलिस के भी जवान रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीएम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मंच से लेकर हेलीपैड का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed