फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Mother's 100th Birthday Namami Gange workers recite Hanuman Chalisa in varanasi

PM Modi Mother's Birthday: पीएम मोदी की मां के जन्मदिन पर नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Sat, 18 Jun 2022 06:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Jun 2022 06:34 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर वाराणसी में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। नमामि गंगे के  कार्यकर्ताओं ने  हनुमान चालीसा का पाठ कर हीराबेन के दीर्घायु व आरोग्य सुख की कामना की।

विज्ञापन
PM Modi Mother's 100th Birthday Namami Gange workers recite Hanuman Chalisa in varanasi
दरभंगा घाट पर आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमामि गंगे के तत्वावधान में दरभंगा घाट पर काशी के सांसद व पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का सौवां जन्मदिन मनाया गया। उत्तरवाहिनी के तट पर पीएम मोदी द्वारा मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेती हुई तस्वीरों के साथ कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर हीराबेन के दीर्घायु व आरोग्य सुख की कामना की गई।

विज्ञापन


नमामि गंगे के महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि ने बताया कि ऐसी मां वंदनीय है जिन्होंने देश को एक सशक्त नेतृत्व दिया। अपने बेटे को देश सेवा में समर्पित करने वाली मां हीराबेन हम काशीवासियों के लिए वास्तव में पूजनीय है। एक सांसद के रूप में नरेंद्र मोदी ने काशी के विकास में अभूतपूर्व योगदान किया है।
विज्ञापन


इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने गंगा तलहटी की सफाई कर बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा बाहर निकाला। इस दौरान घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं ने भी सहयोग किया। इस दौरान रामप्रकाश जायसवाल, शिवांगी पांडेय, रेखा विश्वकर्मा, जय विश्वकर्मा, उपेंद्र जायसवाल, आकाश राय, रुद्रेश तिवारी, निखिल सिंह, राज सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की मां की लंबी आयु के लिए हुई कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर गुजराती समाज की ओर से मच्छोदरी स्थित स्वामी नारायण मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी नारायण मंदिर के महंत प्रेम स्वरूप महाराज की अध्यक्षता में गुजराती समाज के लोगों ने काशी गुजराती समाज कर्णघंटा में 101 दीप जलाने के साथ रुद्राभिषेक व मंगल पाठ किया।

गुजराती समाज की महिलाओं ने रंगोली, भजन कीर्तन के साथ अन्न वितरण किया। उधर, नमामि गंगे के तत्वावधान में दरभंगा घाट पर काशी के सांसद व पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का सौवां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान रामप्रकाश जायसवाल, शिवांगी पांडेय, रेखा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed