पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी के गढ़ मऊ पहुंचे पीएम मोदी ने बाहुबलियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 11 मार्च के बाद भाजपा की सरकार बनेगी और बाहुबलियों का खेल खत्म होगा। पीएम मोदी ने कहा कि यहां कोई भी बाहुबली जब जेल जाता है तो मुस्कराते हुए क्यों जाता है ?
2 of 7
mukhtar ansari
- फोटो : bbc
पीएम मोदी ने खुद ही इसका जवाब देते हुए कहा कि यहां जेल गैरकानूनी गतिविधि करने के लिए जेल उनके लिए महल होता है । सारा सुख वैभव जेल में होता है। जेल में पूरी सुरक्षा होती है। कोई घटना होती है तो कह देता है कि मैं जेल में हूं।
3 of 7
pm modi in mau
- फोटो : अमर उजाला
जो लोग जेल में खाना पहुंचाते हैं वो मेरा संदेश पहुंचा देना कि जमाना बदल गया है। 11 मार्च के बाद जेल को जेल बना देंगे। आपके सारे खेल खत्म हो जाएंगे। कानून व्यवस्था की बात करना और ऐसे बाहुबलियों को टिकट देना मजाक नहीं तो क्या है। फिल्म बाहुबलियों के लिए एक छड़ी ही काफी है।
4 of 7
mukhtar ansari abbas ansari
- फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र को गुंडागर्दी से दबोचने नहीं दिया जाएगा। भाजपा आम आदमी को सुरक्षित सरकार देगी। बता दें कि हाल ही में अपनी पार्टी कौमी एकता दल का मायावती की बसपा में विलय करने वाले मुख्तार अंसारी मऊ जिले की की मोहम्मदाबाद सीट से चुनाव मैदान में हैं। वह उनकी परंपरागत सीट है।
5 of 7
mukhtar ansari
- फोटो : अमर उजाला
यहां से वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसके चलते वह लंबे समय से जेल में बंद थे। मुख्तार पर कुल 13 आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। इन मुकदमे में हत्या, मारपीट, हत्या के प्रयास सहित गैंगस्टर आदि के विभिन्न जनपदों के मुकदमे शामिल हैं।