फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi kashi visit: PM will dialogue with Corona Warriors at BHU and will naman to maa ganga from Baba Vishwanath Dham

पीएम मोदी का काशी आगमन: बीएचयू में कोरोना वारियर्स से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री, जनता को देंगे 1582 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Mon, 12 Jul 2021 12:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Jul 2021 12:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को आईआईटी बीएचयू के खेल (एडीवी) मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से बीएचयू पहुंचेंगे। एमसीएच विंग का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री यहां कोरोना वॉरियर्स से संवाद कर सकते हैं। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे और अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को 1582 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन
PM modi kashi visit: PM will dialogue with Corona Warriors at BHU and will naman to maa ganga from Baba Vishwanath Dham
15 जुलाई को पीएम मोदी काशी का दौरा करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को आईआईटी बीएचयू के खेल (एडीवी) मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से बीएचयू पहुंचेंगे। एमसीएच विंग का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री यहां कोरोना वॉरियर्स से संवाद कर सकते हैं। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे और अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को 1582 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन


फिर सड़क मार्ग से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री यहां जापानी दल के साथ भी समय बिताएंगे। सुरक्षा कारणों से एसपीजी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होने वाली सभा पर सहमति नहीं दी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने आईआईटी बीएचयू के खेल मैदान का प्रस्ताव दिया। एसपीजी की सहमति के बाद एडीवी ग्राउंड पर पीएम की जनसभा की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसमें छह हजार कुर्सियां सामाजिक दूरी के आधार पर लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन


अब तक पीएम मोदी के तीन कार्यक्रमों की सहमति

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि एसपीजी ने अब तक पीएम मोदी के तीन कार्यक्रमों की सहमति दी है। इसमें बीएचयू के एमसीएच विंग के निरीक्षण व संवाद के अलावा बीएचयू में जनसभा और रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का कार्यक्रम शामिल है। जिला प्रशासन काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और विश्वनाथ से गंगधार तक निरीक्षण की भी तैयारी कर रहा है। एसपीजी की सहमति के बाद इन्हें कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जापानी दल के साथ रुद्राक्ष में बिताएंगे समय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में जापानी दल के साथ भी समय बिताएंगे। इस दौरान जापान से आए प्रतिनिधिमंडल की ओर से संदेश भी प्रसारित किया जाएगा। पीएम मोदी के रुद्राक्ष पहुुंचने पर बटुक शंखनाथ कर काशी की परंपरा के अनुरूप उनका स्वागत करेंगे। यहां पुष्प वर्षा के साथ भी पीएम का अभिवादन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed