फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi kashi visit: Japan ambassador present during inauguration ceremony of Rudraksh Convention Center 

पीएम मोदी का काशी आगमन: बनारस पहुंचे जापान के राजदूत, रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लोकार्पण समारोह में रहेंगे मौजूद

Wed, 14 Jul 2021 01:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Jul 2021 01:21 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी आ रहे हैं। वह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान जापान के राजदूत सुजकी सतोशी मौजूद रहेंगे। वह अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ बनारस पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
PM Modi kashi visit: Japan ambassador present during inauguration ceremony of Rudraksh Convention Center 
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लोकार्पण समारोह में मौजूद होंगे जापान के राजदूत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान और भारत की मित्रता का प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दौरान जापान के राजदूत भी शामिल होंगे। जापान के राजदूत सुजकी सतोशी बुधवार को करीब 12 बजे अपने प्रतिनिधि मंडल में के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंच गए।  जो पीएम के साथ रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लोकार्पण समारोह में रहेंगे।

विज्ञापन


जापान के राजदूत सुजकी संतोशी अपनी पत्नी के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पर एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने उनका स्वागत किया। राजदूत ने एयरपोर्ट निदेशक से बातचीत में बताया कि वह कुछ दिन रुक कर काशी भृमण करेंगे।
विज्ञापन


लोकार्पण के समय जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ सकते हैं। लोकार्पण के समय जापान के प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश भी सुनाया जाएगा। चर्चा यह भी है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी इस कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान की कंपनी ने किया डिजाइन
रुद्राक्ष कन्वेंशन की डिजाइन जापान की कंपनी ओरिएंटल कंसल्टेंट ग्लोबल ने किया है। निर्माण का काम भी जापान की ही फुजिता कारपोरेशन कंपनी ने किया है। यहां बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट, कांफ्रेंस, नाटक हो सकेंगे और प्रदर्शनियां भी लगेंगी। सेंटर में एक साथ 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। हॉल को लोगों की संख्या के अनुरूप दो हिस्सों में विभाजित करने की व्यवस्था की गई है। कन्वेंशन सेंटर पूर्णतया वातानुकूलित है। बड़े हॉल के अलावा 150 लोगों की क्षमता वाला एक मीटिंग हॉल है। इसके अतिरिक्त यहां एक वीआईपी कक्ष, चार ग्रीन रूम का निर्माण कराया गया है।

PM Modi kashi visit: Japan ambassador present during inauguration ceremony of Rudraksh Convention Center 
वाराणसी एयरपोर्ट पर जापान के राजदूत सुजकी सतोशी और एयरपोर्ट निदेशक। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी आने से पहले वाराणसी सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हो गई है। हर जगह पुलिस का पहरा है। पुलिस फ्लीट रिहर्सल में लगी हुई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आए थे। यहां उन्होंने पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया था। पीएम आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। पीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और विश्वनाथ धाम घूमेंगे।

1583 करोड़ रुपये की योजनाओं की मिलेगी सौगात 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को काशीवासियों को 1583 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। आठ महीने बाद प्रधानमंत्री 744 करोड़ रुपये की 68 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और 839 करोड़ रुपये की 65 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री 30 नवंबर को देव दीपावली पर काशी आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed