फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi in varanasi today Prime Minister gifts enrich lives of people of Kashi new centers of tourism woo world

पीएम मोदी आज बनारस में: प्रधानमंत्री के उपहार काशीवासियों के जीवन को देंगे संवार, दुनिया को रिझाएंगे पर्यटन के नए केंद्र

Mon, 25 Oct 2021 09:21 AM IST
उत्पल कांत शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Oct 2021 09:21 AM IST
सार

करीब तीन महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता से रूबरू होंगे। विपक्ष की बढ़ती सक्रियता के बीच पूर्वांचल को साधने के लिए पीएम मोदी का यह दौरा भाजपा के लिए भी काफी अहम साबित होगा।

विज्ञापन
PM Modi in varanasi today Prime Minister gifts enrich lives of people of Kashi new centers of tourism woo world
पीएम मोदी आज वाराणसी आएंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों आज लोकार्पित होने वाली परियोजनाएं वाराणसी के लोगों के जीवन स्तर में सुधार का एक बड़ा माध्यम बनेंगी। पूर्वांचल की मजबूत कनेक्टिविटी के साथ वाराणसी विकास की रफ्तार पकड़ेगा। यहां विकसित हुए पर्यटन के नए केंद्र भी दुनिया को रिझाएंगे। सड़क, पर्यटन, पार्किंग से जुड़ी परियोजनाएं वाराणसी के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेंगी। पीएम के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है और नई परियोजनाओं से लोग भी बड़े बदलाव की उम्मीद में हैं। 

विज्ञापन


करीब तीन महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से रूबरू हो रहे प्रधानमंत्री अपने साथ पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगात भी लेकर आ रहे हैं। वाराणसी से ही वे पूरे देश को भी आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना के जरिए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के व्यापक बदलाव का भी उपहार देंगे।
विज्ञापन


दरअसल, अपने संसदीय क्षेत्र के लिए सदैव चिंता करने वाले प्रधानमंत्री का हर दौरा बनारस के विकास को गति देता है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद दूसरी बार वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजीपुर और मिर्जापुर को भी मेडिकल कालेज की सौगात देंगे। ऐसे में बनारस की स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में आज ‘मोदी-मोदी’: पूर्वांचल को मिलेगी कई परियोजनाओं की सौगात, काशी से आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की शुरुआत

'पूर्वोत्तर के राज्यों का सफर आसान'

PM Modi in varanasi today Prime Minister gifts enrich lives of people of Kashi new centers of tourism woo world
रिंग रोड, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

कारण, गाजीपुर और मिर्जापुर में मेडिकल कालेज के शुभारंभ से वाराणसी के बीएचयू सहित अन्य अस्पतालों में मरीजों का भार कम होगा। उधर, प्रयागराज मार्ग से रिंग रोड के जुड़ाव से जौनपुर, आजमगढ़, लखनऊ, गोरखपुर, चंदौली से बिहार सहित पूर्वोत्तर के राज्यों का सफर आसान हो जाएगा।
यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले 15 जुलाई 2021 को वाराणसी आए थे और जापान व भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर सहित 15 सौ करोड़ रुपये की सौगात दी थी।
पढ़ेंः वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

विधानसभा चुनाव से पहले काशी से देश को बड़ा संदेश देना चाहते हैं पीएम

PM Modi in varanasi today Prime Minister gifts enrich lives of people of Kashi new centers of tourism woo world
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी ने पूरे देश में सेवा की मिसाल पेश की। इसके बाद इस महामारी पर काबू में भी वाराणसी मॉडल पूरे देश में चर्चा का विषय रहा। काशी के सेवाभाव और जिजीविषा को ध्यान में रखते हुए ही देशभर के लिए शुरू होने वाली आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का केंद्र यहां रखा गया है।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को राजनीतिक समीकरणों की नजर से भी देखा जा रहा है। विपक्ष की बढ़ती सक्रियता के बीच पूर्वांचल को साधने के लिए पीएम मोदी  का यह दौरा भाजपा के लिए भी काफी अहम साबित होगा।
पढ़ेंः काशी में पीएम मोदी की सभा के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, भीड़ को लेकर विधायकों की होगी अग्नि परीक्षा!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed