{"_id":"61755313cdb2e3019a48dfdf","slug":"irctc-news-passengers-will-get-airport-like-facilities-at-varanasi-cantt-railway-station-pm-modi-will-inaugurate-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
एग्जीक्यूटिव लाउंज बन कर तैयार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेल यात्रियों को बेहतर यात्रा का अनुभव प्रदान कराने के लिए आईआरसीटीसी ने वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर अपने सातवें विश्व स्तरीय एग्जीक्यूटिव लाउंज की सोमवार से शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एयरपोर्ट जैसी सुविधा वाले लाउंज का उद्घाटन किया।
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के ग्राऊंड फ्लोर पर नए एग्जीक्यूटिव लाउंज में जाने का रास्ता दो तरफ से है। एक्जीक्यूटिव लाउंज में काशी की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट और सारनाथ सहित अन्य प्राचीन मंदिरों को देखा जा सकेगा। यहां बैठने के लिए यात्रियों को शुल्क देना होगा।
आईआरसीटीसी इससे पहले आगरा, जयपुर, सियालदह, अहमदाबाद, मदुरै और दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज का संचालन कर रहा है। कैंट रेलवे स्टेशन के इस लाउंज में यात्रियों को आरामदायक प्रतीक्षा के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं मिलेंगी।
2 of 6
एग्जीक्यूटिव लाउंज बन कर तैयार
- फोटो : अमर उजाला
एग्जीक्यूटिव लाउंज में काशी की कला और शिल्प के साथ यहां की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले डिजाइन और चित्रों को भी दीवारों पर लगाया गया है। जिससे यहां आने वाले यात्री काशी के वास्तविक स्वरूप से भी रूबरू हो सकेंगे।
3 of 6
कैंट स्टेशन के एक्जीक्यूटिव लाउंज में संगीत, वाई-फाई इंटरनेट कनेक्शन, टीवी, ट्रेन सूचना प्रदर्शन, गर्म और शीतल पेय, बहु-व्यंजन बुफे, रेक्लाइनर, विशाल सामान रैक जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जिसे यात्री निर्धारित शुल्क पर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एग्जीक्यूटिव लाउंज बन कर तैयार
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ वॉश और चेंज सुविधाओं के साथ रेस्टरूम, डिस्प्ले पर शो शाइनर्स, समाचार पत्र और पत्रिकाएं, कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोस्टेट और फैक्स सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 6
एग्जीक्यूटिव लाउंज बन कर तैयार
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों को एग्जीक्यूटिव लाउंज में प्रवेश से एक घंटे के लिए 85 रुपए और अतिरिक्त घंटे के लिए 60 रुपए शुल्क देना होगा। प्रवेश शुल्क में यात्रियों को आरामदायक बैठने की सुविधा, वाई-फाई इंटरनेट सुविधा, पुस्तकों और पत्रिकाओं को खरीदने, चाय कॉफी के साथ ताजा पेय जल जैसी सेवाएं शामिल होंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।