फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit 4000 security personnel deployed for PM Narendra Modi security

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी की सुरक्षा में 4000 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, CCTV कैमरे और ड्रोन से निगरानी

Fri, 11 Apr 2025 08:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 11 Apr 2025 08:19 AM IST
सार

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम की सुरक्षा के लिए 4000 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit 4000 security personnel deployed for PM Narendra Modi security
पीएम के कार्यक्रम स्थल सुरक्षाकर्मियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए 4,000 पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। सीसी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना बृहस्पतिवार शाम काशी पहुंच गए और उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मौजूद अफसरों से जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनसभा में आने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए। कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि तैयारियां पूरी हो गई हैं। उन्होंने प्रभारी मंत्री को जनसभा स्थल पर लोगों के आने-जाने की व्यवस्था, रूट प्लान सहित सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। आम लोगों के लिए पार्किंग, पानी गुड़ की व्यवस्थाओं से जुड़ी जिम्मेदारियां बांटी गई। 

विज्ञापन

इन्हें भी दी गई जिम्मेदारियां

सभास्थल पर बने 16 ब्लॉकों में अलग-अलग एक संयोजक उनके साथ 5 कार्यकर्ता नियुक्त किए गए। इसी तरह सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग के लिए प्रत्येक ब्लॉकों में पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, लोगों की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था आदि की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। वहीं दूसरी तरफ राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने ईश्वरगंगी मोहल्ले में स्थित पातालपुरी मठ में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जनसभा में शामिल होने का आमंत्रण पत्र दिया।

अस्पतालों में बना सेफ हाउस, स्वास्थ्य टीम तैनात

जिले के सरकारी अस्पतालों में सेफ हाउस बनाया गया है। बाबतपुर एयरपोर्ट और राजातालाब के मेंहदीगंज में सभा स्थल से नजदीकी अस्पताल में भी प्रोटोकॉल के अनुसार सेफ हाउस बनाया गया है। इसके अलावा 10 से अधिक एंबुलेंस, 50 से अधिक डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम की तैनाती भी अलग-अलग जगहों पर की गई है। जनसभा स्थल पर पांच से अधिक 108 एंबुलेंस खड़ी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed