फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi in Varanasi today give mantra of atmanirbhar bharat to farmers and talks with beneficiaries of govt schemes

पीएम मोदी आज वाराणसी में: किसानों को देंगे आत्मनिर्भर भारत का मंत्र, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे संवाद

Thu, 23 Dec 2021 12:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Dec 2021 12:24 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  पीएम आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के 24 लाभार्थियों से कार्यक्रम स्थल पर संवाद करेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi today give mantra of atmanirbhar bharat to farmers and talks with beneficiaries of govt schemes
पीएम मोदी करखियांव में जनसभा को करेंगे संबोधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी आ रहे हैं। पिंडरा के करखियांव में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके लिए अलग-अलग योजनाओं के 24 लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है। इसके अलावा जनसभा स्थल से ही प्रधानमंत्री किसानों को आत्मनिर्भर भारत का मंत्र भी देंगे।

विज्ञापन


यहां होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए वाराणसी सहित आसपास के जिलों के किसानों को आमंत्रित किया गया है।  करखियांव में जनसभा से पहले प्रधानमंत्री अमूल प्लांट का शिलान्यास भी करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार देर शाम प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कार्यक्रम में बदलाव करते हुए कई कार्यक्रम जोड़े भी गए हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम पहले से नहीं था तय
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पीएम आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के 24 लाभार्थियों से प्रधानमंत्री संवाद करेंगे। इसके लिए एक कॉटेज में व्यवस्था की गई है। शिलान्यास के बाद अमूल प्लांट से जुड़े निदेशकों से भी पीएम बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम पहले से तय नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबतपुर से करखियांव तक सड़क मार्ग से जाएंगे

बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री करखियांव तक सड़क मार्ग से ही जाएंगे। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रास्ते में सड़क के दोनों किनारों पर बैरीकेडिंग भी कराई गई है।  

अगवानी करेंगे सीएम और राज्यपाल

बाबतपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। पीएम के आगमन से आधे घंटे पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। पीएम के रवाना होने के बाद दोनों लोग लखनऊ चले जाएंगे इसके अलावा यहां कुछ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी यहां प्रोटोकॉल के अनुसार मौजूद रहेंगे। 

जनसभा में भीड़ के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

प्रधानमंत्री की करखियांव में होने वाली जनसभा के लिए एक लाख लोगों को बुलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सभा में आने वाले लोगों की सुविधा का ध्यान रखने को कहा। महिलाओं को बैठने के लिए अलग दीर्घा बनाई गई है। प्रत्येक दीर्घा में पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। बसों और दोपहिया वाहनों की पार्किंग ऐसी जगह की गई है, जहां से लोग आसानी से सभास्थल आ सकेंगे।  ो

पीएम के आगमन को लेकर चमक उठा एग्रो पार्क

PM Modi in Varanasi today give mantra of atmanirbhar bharat to farmers and talks with beneficiaries of govt schemes
स्पीड ब्रीडिंग फैसिलिटी सेंटर - फोटो : अमर उजाला
पीएम के आगमन को लेकर कभी जंगल सा नजर आने वाला करखियांव स्थित यूपीएसआईडीसी का एग्रो पार्क चमक उठा है। अमूल प्लांट के आसपास कुछ दिन तक घास फूस नजर आती है, लेकिन अब रोशनी और सजावट दिख रही है। 166 एकड़ में फैले एग्रो पार्क का परिसर कई कंपनियां संचालित हैं। एग्रो पार्क में कभी घुसते ही धूल से स्वागत होता था। लेकिन अब चमचमाती सड़क और नारियल के लगे पेड़ शोभा बढ़ा रहे हैं।

अब चौराहे पर अब लोग सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष नाथ ने बताया कि एग्रो पार्क पार्ट एक में 3 करोड़ 63 लाख की लागत से सड़क, चहारदीवारी, हाई मास्ट लाइट लगाई गई है। पीएम के तैयारी में उद्यमियोें ने भी कंपनियों को सजा दिया है। एग्रो पार्क एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मध्येशिया ने बताया कि क्लीन एग्रो ग्रीन एग्रो के थीम पर एग्रो पार्क को संवारा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed