{"_id":"67f8a615f7542d03690cfd9a","slug":"pm-modi-in-varanasi-received-grand-welcome-at-babatpur-airport-see-update-here-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Varanasi: पीएम ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना की अफसरों से ली जानकारी, कहा-दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi in Varanasi: पीएम ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना की अफसरों से ली जानकारी, कहा-दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
Fri, 11 Apr 2025 10:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 11 Apr 2025 10:48 AM IST
सार
PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बनारस पहुंचे। एयरपोर्ट कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए तैयार थे। इससे पहले पीएम मोदी ने अफसरों से जिले में हुए सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी ली।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने सीपी, कमिश्नर और डीएम से की बातचीत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान शहर में कुछ दिन पूर्व घटी सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए त्वरित और कड़ा रुख अपनाया है। वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से इस मामले में विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस जघन्य अपराध के सभी दोषियों को चिह्नित कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक और प्रभावी व्यवस्थाएं करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण की जद में आएंगी छह मस्जिदें, 146 मकानों को किया गया चिह्नित
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों वाराणसी में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद सहित 11 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में अबतक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इसे भी पढ़ें; Ballia News: बलिया में दर्दनाक हादसा, पिकअप को बचाने में पलटी कार, युवक की मौत; दो घायल