फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi give return gift to varanasi people

रिर्टन गिफ्टः पीएम मोदी काशी की जनता को देंगे 846.50 करोड़ की सौगात

Mon, 18 Sep 2017 06:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 18 Sep 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
PM modi give return gift to varanasi people
एक योजना के शिलान्यास का कार्यक्रम फिलहाल सार्वजनिक नहीं - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर स्वच्छता का तोहफा देने वाली काशी की जनता को रिटर्न 846.50 करोड़ की योजनाओं का गिफ्ट देंगे।
विज्ञापन


पीएम दो दिवसीय दौरे में 486.79 करोड़ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और 359.71 करोड़ की पांच योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रशासनिक और पार्टी सूत्रों के मुताबिक अभी पीएमओ से इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। एक योजना के शिलान्यास का कार्यक्रम फिलहाल घोषित नहीं किया गया है। इसकी घोषणा खुद पीएम कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पीएम 22 सितंबर को दोपहर एक बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से बड़ा लालपुर जाएंगे जहां ट्रेड फैसिलिटी सेंटर और उत्कर्ष बैंक का लोकार्पण करेंगे। वे यहां जनसभा को संबोधित भी करेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से 3:15 बजे डीएलडब्ल्यू जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीरेका ऑडिटोरियम में 100 कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे। यहीं जिले के 100 प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगे। यहां से शाम छह बजे दुर्गा कुंड स्थित दुर्गा मंदिर जाएंगे। शाम पौने सात बजे अस्सी घाट पर ‘वैदिक भारत से वैश्विक भारत तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान में हिस्सा लेंगे। रात साढ़े आठ बजे डीरेका लौटकर विश्राम करेंगे। 

23 सितंबर को डीरेका के अधिकारी क्लब में पीएम 100 मुस्लिम महिलाओं से संवाद करेंगे। यहीं 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और पांच का शिलान्यास करेंगे। फसल ऋण मोचन योजना के तहत किसानों को और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देंगे।

यहां से दोपहर बाद 1:30 बजे आराजीलाइन के पशुधन प्रक्षेत्र में ‘पशु आरोग्य मेला’ की प्रदर्शनी में शामिल होंगे। यहां शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदने का कार्यक्रम भी होगा। पीएम स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने वाले दो लोगों को सम्मानित भी करेंगे। इसके बाद दोपहर ढाई बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली चले जाएंगे। 

इन 17 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

PM modi give return gift to varanasi people
मोदी वाराणसी - फोटो : self
इनका होगा लोकार्पण 
ट्रेड फैसिलिटी सेंटर : 253 करोड़ रुपये 
कज्जाकपुरा उपकेंद्र समेत छह उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि : 16.20 करोड़ रुपये
गरथौली उपकेंद्र : सात करोड़ 
सामनेघाट पुल : 84.74 करोड़ 
बलुआ पुल : 87.47 करोड़
उत्कर्ष बैंक मुख्यालय का उद्घाटन
मालवीय एविक्स सेंटर बीएचयू : 15 करोड़ 
डीसेंट्रलाइज्ड वेस्ट टू एनर्जी पहड़िया एसटीपी - दो करोड़ 
दुर्गाकुंड सौंदर्यीकरण : 2.54 करोड़ 
लक्ष्मीकुंड सौंदर्यीकरण : 1.80 करोड़
आराजीलाइन सीएचसी में 30 बेड का मैटरनिटी विंग : 2.77 करोड़ 
चोलापुर में 80 व्यक्तियों के लिए बैरक निर्माण : 1.25 करोड़ 
बुद्धा थीम पार्क सारनाथ : 2.56 करोड़ 
सारंगनाथ तालाब का सौंदर्यीकरण : 2.92 करोड़  
गुरुधाम मंदिर : 0.82 करोड़ 
मारकंडेय महादेव मंदिर, गंगा घाट कैथी विकास : 3.03 करोड़
राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र आराजीलाइन का सुदृढ़ीकरण : 3.65 करोड़ 

इन पांच योजनाओं का होगा शिलान्यास

‘अमृत’ के तहत नगर निगम के सात पार्कों का सुदृढ़ीकरण : दो करोड़ 
अन्न क्षेत्र श्री काशी विश्वनाथ मंदिर : 13 करोड़ 
नगर निगम शहर में जल कनेक्शन : 29.71 करोड़
रमना एसटीपी : 153 करोड़ 
नगर निगम ट्रांस वरुणा पेयजल-सीवर लाइन कनेक्शन : 162 करोड़ 

 

बाबा विश्वनाथ के अन्नक्षेत्र की आधारशिला रखेंगे पीएम

PM modi give return gift to varanasi people
पीएम - फोटो : अमर उजाला
नाटी इमली में ऐतिहासिक जम्मू कोठी की जगह बाबा विश्वनाथ के अन्नक्षेत्र की आधारशिला 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे। इस अन्न क्षेत्र में आधुनिक रसोई का निर्माण कराया जाएगा।

अधिग्रहण के 34 वर्ष बाद काशी में पहली बार पीएम के हाथों बाबा के अन्नक्षेत्र की आधारशिला रखी जाएगी। इसमें पांच हजार से अधिक श्रद्धालु एक साथ भोजन कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बाबा के प्रस्तावित अन्नक्षेत्र के बारे में अफसरों से जानकारी ली। इसमें आधुनिक रसोई का निर्माण शुरू कराने के लिए जल्द कदम उठाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।  

 विश्वनाथ मंदिर से करीब दो सौ मीटर दूर नाटी इमली में जम्मूकोठी के स्थान पर पांच मंजिला अन्नक्षेत्र का निर्माण कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को अन्नक्षेत्र के निर्माण की जिम्मेदारी दे दी गई है।

गंगा से दो सौ मीटर के दायरे में प्रस्तावित स्थल होने की वजह से वीडीए ने इसके नक्शे पर आपत्ति लगा दी थी लेकिन रविवार को वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे ने कहा कि मंदिर प्रशासन जब चाहे अन्नक्षेत्र का निर्माण आरंभ करा सकता है। उनकी ओर से कोई आपत्ति नहीं है।

मंदिर के सीईओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि पीएम 23 सितंबर को अन्नक्षेत्र की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद काम आरंभ करा दिया जाएगा। 13 करोड़ की लागत से प्रस्तावित अन्नक्षेत्र के संचालन के लिए न्यास परिषद की ओर से कमेटी का गठन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed