फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi gave message to party worker in varanasi

मिशन 2019 के लिए पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा, दिया यह संदेश

Mon, 16 Jul 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 16 Jul 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
PM modi gave message to party worker in varanasi
पीएम मोदी का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी प्रवास के दूसरे दिन रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में मिशन 2019 के लिए नई ऊर्जा भरी।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि आप सजग प्रहरी बनें। सरकारी योजनाओं, आम जनता की समस्याओं पर नजर रखें। जवाबदेही और जिम्मेदारी के साथ हर गांव-गरीब तक पैठ बनाएं।

सरकारी योजनाएं उन तक पहुंचें, यह क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के जरिए सुनिश्चित कराएं। किसी विषय की पूरी जानकारी हासिल करें, पढ़ें-लिखें और पूरे तथ्यों के साथ विपक्ष के हर सवाल का जवाब दें।

डीरेका के छविगृह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रूबरू पीएम मोदी ने मिशन 2019 की सफलता के लिए बूथ स्तर तक पार्टी-संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


सरकार की जो योजनाएं हैं, हर गांव, गरीब और किसान तक पहुंचें और यह तभी होगा, जब आप इनकी जानकारी अपने पास रखेंगे। पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुंदर सिंह भंडारी का उदाहरण देकर उनके सांगठनिक कामकाज का तरीका समझाया। इसके लिए उन्होंने अखबारों की कटिंग साथ रखने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय पर चर्चा करें

PM modi gave message to party worker in varanasi
बैठक के दौरान डीरेका सिनेमा हाल के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
गांधी जयंती (दो अक्तूबर) से कार्यकर्ता विधानसभावार टोली बनाकर पदयात्रा पर निकलें। लोगों को गांधीजी के दर्शन के बारे में बताएं। जयंती से पुण्यतिथि 30 जनवरी तक घर-घर जाएं। चाय पर चर्चा करें। रात्रि प्रवास के जरिए लोगों को गांधीजी के कार्यों और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताए।

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें। इसे सरकारी बाबुओं के भरोसे न छोड़ें। 18 साल के मतदाताओं का नाम सूची जुड़वाएं। पीएम बोले कि आगामी जनवरी माह में 21 से 23 तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन काशी में होने वाला है।

यहां के उन लोगों को तलाशें, जो विदेश में हैं। उनसे संपर्क करें। चिट्ठियां लिखें। उन्हें इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करें। उन्हें बदलती काशी को दिखाएं। उनका सभी कार्यकर्ता मिलकर स्वागत करें।

इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

डीरेका से बुलेटप्रूफ पोडियम ले गई एसपीजी 

PM modi gave message to party worker in varanasi
एसपीजी के अधिकारी पीएम के बुलेट प्रूफ डायस को उठाकर लेजाते हुए - फोटो : अमर उजाला
डीरेका में कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब पीएम नरेंद्र मोदी मिर्जापुर चले गए। आधे घंटे बाद आई एसपीजी ने बुलेटप्रूफ पोडियम को अलग करके वापस ले गए। दरअसल मोदी जहां-जहां संबोधित करते हैं। वहां वहां पोडियम एसपीजी का होता है।

एसपीजी के सुरक्षाकर्मी हर स्तर पर मुस्तैद रहे। यहां तक की कार्यक्रम के बाद भी पूरे सिनेमाहाल का गहन निरीक्षण करने के बाद यहां से वापस गए।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वांचल दौरे के दौरान कुछ सुरक्षाकर्मियों की शिकायत संगठन ने की है। सूत्रों की मानें तो जहां-जहां पीएम की रैली और अन्य कार्यक्रम थे। वहां सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया था।

कुछ जाति विशेष के सुरक्षाकर्मी जान बूझकर लोगों को परेशान करते थे ताकि वे रैली और सभाओं में न जा पाएं। यहां तक की वहां तैनात भाजपा पदाधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों में कहासुनी हुई।

बाद में पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया की सुरक्षाकर्मी दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। कोई मतदाता पहचान पत्र लाया है तो उससे आधार कार्ड मांग रहे थे। कोई आधार कार्ड लाया था तो उससे मतदाता पहचान पत्र मांगकर परेशान कर रहे थे। जबकि कार्ड पर फोटोयुक्त पहचान पत्र का जिक्र किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed