{"_id":"5b4afa594f1c1b3f748b4dc5","slug":"pm-modi-full-speech-from-mirzapur-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में बोले पीएम मोदी, किसानों के नाम पर कुछ लोग बहा रहे घड़ियाली आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में बोले पीएम मोदी, किसानों के नाम पर कुछ लोग बहा रहे घड़ियाली आंसू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
modi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन के पूर्वांचल दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह मां विंध्यवासिनी की धरती को प्रणाम किया। बाणसागर परियोजना के उद्घाटन के लिए मिर्जापुर पहुंचे पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। आजमगढ़ और वाराणसी की तरह मिर्जापुर में भी भोजपुरी में भाषण की शुरुआत कर लोगों का दिल जीत लिया।
पीएम मोदी ने मिर्जापुर में चार बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी। यहां पीएम मोदी ने बाणसागर परियोजना के उद्घाटन के साथ-साथ 108 जन औषधि केंद्र, मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और चुनार में बनारस और मिर्जापुर को जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन किया।
यहां जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पिछली बार यहां फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ पहुंचा था। वो यहां के सत्कार से अभिभूत हो गए थे। आस्था और परंपरा की धरती का विकास यह हमारा संकल्प है।
विज्ञापन
जब से योगी जी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनी तब से यूपी के विकास की जो गति आई है उसके परिणाम अब नजर आ रहे हैं। यहां गरीब, वंचित, शोषितों के लिए जो सपना सोनेलाल पटेल जैसे लोगों ने देखा था उन्हें हम पूरा करके दिखा रहे हैं। पिछले दो दिनों में विकास की अनेक परियोजनाओं को समर्पित करने का मौका मिला है। आगे पढ़ें पूरा भाषण..

आप का दो दशक हो गया बर्बाद
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
ये पूर्वांचल में हो रहे विकास को गति देने का काम कर रहा है। विकास के इसी क्रम को आगे चलाने के लिए एक बार फिर आपके बीच आया हूं। कुछ देर पहले चार हजार करोड रूपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। सिंचाई, स्वास्थ्य, आवागमन से जुडी ये योजनाएं सामान्य जीवन में सुखद परिवर्तन लाने वाली हैं। किसानों के नाम पर पहले की सरकारे आधी अधूरी योजनाएं बनाकर लटकाती रही हैं, यह सब आपने देखा है।
लगभग साढे तीन हजार करोड की बाणसागर परियोजना से इस पूरे क्षेत्र की डेढ लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई की सुविधा मिलने वाली है। अगर यह पहले पूरा हो जाता तो जो लाभ अब मिलने वाला है वो दो दशक पहले ही मिल जाता। यानि दो दशक बर्बाद हो गए। पहले की सरकारों ने आपकी चिंता नहीं की। इस प्रोजेक्ट का खाका 40 साल पहले खींचा गया था।
1978 में प्रोजेक्ट का शिलान्यास हुआ था लेकिन काम शुरू होते होते 20 साल निकल गए। किसी सरकार ने इस परियोजना पर बातें और वायदे किए और कुछ काम नहीं किया। 2014 ने आपने हमें सेवा का मौका दिया और उसके बाद हमारी सरकार ने जब अटकी हुई परियोजनाओं को खंगाला तब इस प्रोजेक्ट का नाम भी सामने आया।
इसके बाद बाणसागर परियोजना को पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत जोडा गया और इसे पूरा किया गया। बीते सवा साल में योगी जी और टीम ने जिस तरह से काम किया है उसका परिणाम है कि यह अमृत खुशहाली लाने के लिए तैयार हो पाया है।

300 करोड़ का काम 3500 करोड़ में
modi
- फोटो : अमर उजाला
लगभग 300 करोड के बजट की ये परियोजना यदि उस समय हो जाती पर नहीं होने के कारण 300 करोड की योजना साढे तीन हजार करोड लगाने के बाद पूरी हो पाई है। यह पुरानी सरकारों का गुनाह है। यह आपके हक को वंचित रखा गया।
जो लोग आजकल किसानों के लिए घडियाली आंसू बहाते हैं उनसे पूछे कि क्यों उन्हें अपने शासनकाल में देश भर में फैली इस तरह की परियोजनाएं नजर नहीं आईं। हर राज्य में ऐसे कई किसानों की भलाई के प्रोजेक्ट लटके हैं।
मैं आज आपसे कुछ मांगना चाहता हूं? क्या आप मुझे देंगे? वायदा निभाएगे? अब आपके पास पानी पहुंच रहा है। जिन किसानों को यह सुविधा मिल रही है, क्या वो लोग टपक सिंचाई, फव्वारे वाली सिंचाई और बूंद बूंद पानी बचाने की दिशा में काम कर सकते हैं?
आप वायदा कीजिए कि यह पानी आपके लिए देवी का प्रसाद है। जैसे प्रसाद का अनादर नहीं करते वैसे ही इस प्रसाद के रूप में मिले पानी को बर्बाद नहीं होंने देंगे। हम टपक सिंचाई से हर तरह की खेती कर सकते हैं। इससे फसल भी अच्छी होती है।
आप तय करें कि यदि यह पानी बच गया तो इसी पानी का उपयोग दो लाख हेक्टेयर तक हो सकता है। मैं आपसे इस योजना लाने के बाद, एक सेवक के रूप में आपसे कुछ मांग रहा हूं।

एमएसपी को बताया खुशहाली के दिन
modi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने फिर एमएसपी की चर्चा की। कहा कि पहले घोषणाएं होती थीं पर पूरी नहीं होती थी। किसान के घर में कभी कुछ नहीं गया। पहले की सरकारों के पास दाम बढाने के लिए फाइलें आती थीं और पडी रहती थीं। सालों पहले यह सिफारिश हो चुकी थी लेकिन राजनीति करने वालों को इस बारे में सोचने की फुर्सत नहीं थी।
वर्षों से जिस काम को करने से पुरानी सरकारें पीछे हट रही थी, उन्हें हमने पूरा करके दिखाया है। धान, मक्का समेत खरीफ की फसलों में 800 से 1800 रूपए तक बढ़ोतरी की गई। किसानों को फसलों में जो लागत आती है उसका 50 प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए।
इस बार एक क्विंटल धान पर 200 रुपए अधिक मिलने वाले हैं। यानि 1200 रुपए की लागत के बदले 1750 रुपए मिलेंगे। यूपी में पिछले साल पहले की अपेक्षा चार गुना धान की खरीदी सुनिश्चित की गई, इसके लिए योगी जी को बधाई देता हूं। धान के साथ ही सरकार द्वारा दाल का एमएसपी बढाया गया है। अरहर के सरकारी मूल्य में सवा दो सौ रूपए की बढोतरी की गई है। यानि 65 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ किसान को मिलेगा।
हमारी सरकार किसानों की दिक्कतों को समझती है। बीज से लेकर बाजार तक प्रामाणिक व्यवस्था बनाई जा रही है। यूरिया के लिए लाठी चार्ज होता था, कतार में रहना पडता था, काला बाजारी थी पर चार साल में यह संकट खत्म हो गया है। यह सब आपके सहयोग से संभव हो गया है। मैं यहां के किसानों से प्रार्थना करना हूं कि हम किसानों की आय डबल करना चाहते हैं।
बांस अब विदेश से नहीं लेना पड़ेगा
modi
- फोटो : अमर उजाला
आप अपने खेत में मेढ पर बांस लगाए इसे सरकार खरीदेगी। हमने कानून बदल दिया है। पहले लोग बांस को वृक्ष मानते थे हमने कहा नहीं वो घास है। पतंग, अगरबत्ती के लिए बांस विदेश से लाना पडता है। इससे बेहतर है कि मेरे देश का किसान यह काम करके दिखाए।
आप खेती के सिवाए आप सरकार की योजनाओं का फायदा उठाइए। हमारी सरकार जन जन तक विकास की रौशनी पहुंचाने का काम कर रही है। आपके जीवन को सुगम बनाने के लिए, कनेक्टिविटी के लिए पुलों का निर्माण किया गया है। बरसात के मौसम में यहां के हजारों लोग देश के बाकी हिस्से से कट जाते थे लेकिन चुनार में बना यह पुल इन मुश्किलों को दूर कर देगा।

दवाओं के दाम हमने किया कम
modi
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त परिवारों में कहीं न कहीं कोई न कोई सदस्य ऐसा होता ही है, जो दवाओं पर आश्रित है। जन औषधि के कारण जिनकी दवाओं का बिल हजारों में आता था अब वह ढाई सौ रूपए तक में काम कर लेता है। यह काम पहले की सरकारें भी कर सकती थीं। लेकिन उन्हें अपनी कुर्सी और परिवार की चिंता थी।
हमने पीएम डायलिसिस कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत जिलों में सेंटर बनाएं जा रहे हैं। जहां नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। अब तक 25 लाख सेंशन फ्री किए जा चुके हैं। हर गरीब का हजारों रूपए बच रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन बिमारी को रोकने में प्रभावी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार जिन गांवों में शौचालय का उपयोग बढ रहा है वहां बीमारियों में कमी आ रही है। हर परिवार के लगभग 50 हजार रुपए बच रहे हैं।
पहले ये पैसे दवाओं और डॉक्टर पर खर्च हो जाते थे। हम एक और योजना ला रहे हैं, लोग उसे मोदी केयर कहते हैं पर वह आयुष्मान भारत योजना है। जिससे 50 करोड आबादी को 5 लाख रुपए तक का इलाज फ्री करने का प्रयास किया जाएगा। इसे देश भर में लागू किया जाएगा।

देश का हर नागरिक एक समान
modi
- फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान भारत योजना देश के स्वस्थ्य भविष्य के लिए ला रहे हैं. गरीबों की चिंता को दूर करना, उनके जीवन को आसान बनाना हमारी प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ हम देश के गरीब को सामाजिक सुरक्षा का कवच दे रहे हैं।
जीवन बीमा, एक्सीडेंट बीमा की योजनाएं काम कर रही हैं। पहले सोच थी कि बैंक में खाते अमीरों के लिए होते हैं, गैस के चूल्हे तो अमीरों के यहां हो सकता है, रूपे कार्ड का उपयोग बाबू के यहां हो सकता है, हमारे देश में यही सोच बनी हुई थी।
हमने अमीर और गरीब की सोच को तोडना शुरू किया है। देश का हर नागरिक एक समान है। बीमा के बारे में गरीब सोच भी नहीं पाता था, हमने सारे मिथकों को तोड दिया है। जो संकट के समय उसके जीवन में काम आ रहा है।
यूपी के डेढ करोड से अधिक लोग इन योजनाओं से जुड चुके है। संकट के समय अब तक 300 करोड रुपए की राशि इन लोगों को मिल चुकी है। काम कैसे होता है इसका यह उदाहरण है।
आपमें से जिन लोगों ने इन योजनाओं का लाभ नहीं लिया है, उनसे विनती है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लें। काल के गर्भ में क्या है यह कोई नहीं जानता है, यदि संकट आया तो यह योजना आपके काम आ सकती है।
....नहीं तो मच जाता हल्ला
modi
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के अनुसार बीते दो सालों में भारत में पांच करोड लोग भीषण गरीबी की स्थिति से बाहर निकले हैं। यह एक एक योजना का परिणाम है। यह सकारात्मक रिपोर्ट थी इसलिए किसी ने हल्ला नहीं मचाया पर यदि नकारात्मक होती तो चैन नहीं लेने देते।
गरीब को दवाई, किसान को सिंचाई, बच्चों को पढाई, युवाओं को कमाई सुनिश्चित होगी, ऐसे न्यू इंडिया के संकल्प को पूरा करने में हम जुटे हैं। आज इन योजनाओं के लिए आप सभी को बधाई देता हूं।
यूपी ऐसे ही विकास के पथ पर गतिशील रहे इसके लिए योगी जी और उनकी टीम, साथी उनको भी बधाई देता हूं। मैं फिर एक बार मां विंध्यवासनी के प्रसाद की बर्बादी न हो उस वायदे को दोहराता हू। आप यहां मुझे सुनने आए उसके लिए आपका आभारी हूं। भारत माता की जय! धन्यवाद