फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi dialogue with street vendor: PM said country poor honest scamsters broke the heads of the poor for dishonesty

स्ट्रीट वेंडर्स संवाद: पीएम बोले- देश का गरीब ईमानदार, घोटाला करने वालों ने गरीबों के सिर फोड़ा बेईमानी का ठीकरा

Tue, 27 Oct 2020 01:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Oct 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
PM Modi dialogue with street vendor: PM said country poor honest scamsters broke the heads of the poor for dishonesty
वाराणसी के स्ट्रीट वेंडर्स से पीएम मोदी ने किया संवाद। - फोटो : अमर उजाला

काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बगैर किसी का नाम लिए विपक्षियों पर निशाना साधा। पीएम ने गरीबों के नाम पर राजनीति करने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि खुद घोटाले करने वालों ने बेईमानी का ठीकरा गरीबों का सिर फोड़ा।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि ( पीएम स्वनिधि योजना) के तहत फेरी पटरी ठेला खोमचा वालों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का गरीब ईमानदार है और आत्म सम्मान से समझौता नहीं करता है। गरीबों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने पर कुछ नहीं होने वाला कहने वाले जनधन खाते का मजाक उड़ा रहे थे।
विज्ञापन



आज वही खाता गरीबों के काम आ रहा है। गरीब देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा से जुड़ा है। गरीबों के लिए यह योजना त्योहार में रोशनी फैलाने का काम करेगा। आज आत्मनिर्भर भारत का दिन है। कोरोना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही थी। यूपी से पलायन रोकने में रेहड़ी वालों की बड़ी भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi dialogue with street vendor: PM said country poor honest scamsters broke the heads of the poor for dishonesty
लोगों से संवाद करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

आजादी के बाद पहली बार इस प्रकार की योजना बनी। जिसमें श्रम का सम्मान किया गया है। यह गरीब के श्रम को सहयोग देने का काम करेगी। इस योजना में तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। न कागज, न गारंटर, न दलाल, सरकारी दफ्तर के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे।

शहर के छह स्थानों पर पीएम ने संवाद किया। ट्रेड फेसेलिटी सेंटर, बड़ा लालपुर, आयुक्त सभागार, बनारस घराना, पुराना आरटीओ के पास, पराड़कर भवन, मैदागिन, अस्सी घाट, लंका कबीर नगर दुर्गाकुंड तिराहा के पास कार्यक्रम हुआ। इस दौरान वाराणसी के स्ट्रीट वेंडर मोमोज विक्रेता अरविंद मौर्या से बातचीत की।

PM Modi dialogue with street vendor: PM said country poor honest scamsters broke the heads of the poor for dishonesty
पीएम मोदी ने मोमज विक्रेता अरविंद से किया संवाद। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान प्रधानमंत्री ने अरविंद से बातचीत कर उनकी तारीफ की और मोमोज खाने की इच्छा जताई। स्ट्रीट वेंडर्स को लघु फिल्म दिखाकर जागरूक किया। चार स्थानों पर मोबाइल वैन लगाकर लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के उपरांत कमिश्नरी में आयोजित समारोह में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, महापौर मृदुला जायसवाल, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने प्रतीक स्वरूप 10 लाभार्थियों को 10 हजार रुपए के ऋण का चेक दिया।

चेक पाने वालों में जितेंद्र कुमार शकुंतला पांडे, अभिलाषा देवी, मदीना बानो, अजमेरी बेगम, समा बानो, रुबीना बानो आदि शामिल रहे। इस इस कार्यक्रम के बाद इस योजना में 21,700 वेंडर्स के खाते में 10 हजार रुपये का ऋण भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed