फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi can visit Kashi after navratri: will gift Inauguration and foundation stone laying of projects preparations for ropeway project

नवरात्र बाद पीएम मोदी देंगे काशी को सौगात: रोपवे प्रोजेक्ट के शिलान्यास की तैयारी, पीएमओ ने मांगी पूरी होने वाली परियोजनाओं की रिपोर्ट

Mon, 27 Sep 2021 04:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Sep 2021 04:42 PM IST
सार

अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए योजना बनाई जा रही है। पीएमओ की सक्रियता के बाद सितंबर तक पूरी होने वाली परियोजनाओं का सत्यापन शुरू कराया गया।

विज्ञापन
PM Modi can visit Kashi after navratri: will gift Inauguration and foundation stone laying of projects preparations for ropeway project
पीएम मोदी कर सकते हैं वाराणसी का दौरा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवरात्रि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को सौगात देने वाराणसी आ सकते हैं। इस दौरान वे जनसभा के जरिए काशीवासियों से दिल की बात भी करेंगे। परियोजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास के साथ ही उनकी जनसभा भी होगी।

विज्ञापन


अक्तूबर के पहले पखवारे में पीएम के वाराणसी आगमन की सूचना पर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जुलाई से सितंबर तक पूरी हुई तीन दर्जन परियोजनाओं को अंतिम स्वरूप देने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। उधर, प्रधानमंत्री कार्यालय भी सितंबर तक पूरी हुई परियोजनाओं की सूची तलब कर ली है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सभी विभागों से पूरी होने वाली परियोजनाओं से ब्यौरा तलब किया है। पिछले दिनों समीक्षा के बाद अब उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट से वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। इसमें सर्किट हाउस का मल्टीलेवल पार्किंग और बेनियाबाग पार्किंग के अलावा स्मार्ट सिटी योजना में पूर्ण होने वाली परियोजनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-नाम मंडी परियोजना पूरी तरह से तैयार

इस महीने लोक निर्माण व सेतु निगम की परियोजनाएं पूरी नहीं हो रही हैं, मगर उनकी रिपोर्ट भी मांगी गई है। उधर, ई-नाम मंडी (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट) परियोजना पूरी तरह से तैयार है। पहड़िया मंडी में ग्राउंड फ्लोर समेत दो मंजिला भवन एक करोड़ 23 लाख रुपये खर्च कर तैयार किया गया है।

ई-नाम मंडी से जुड़े देश के कई मंडियों में तय फल सब्जी आदि की कीमत कारोबारी देख सकेंगे। साथ ही कारोबारी अपने उत्पाद का सही रेट जानने के साथ ही इसका दाम भी तय कर सकेंगे। इसके अलावा बीएचयू में आवासीय समेत कई परियोजना इस माह तक पूर्ण हो जाएगी।

रोपवे और मंडलीय कार्यालय के शिलान्यास की तैयारी

कमिश्नरी कंपाउंड में प्रस्तावित एकीकृत कार्यालय में भूतल और 18 मंजिला इमारत के शिलान्यास की तैयारी भी अंतिम दौर में है। शासन स्तर से सहमति के बाद अब 225 करोड़ रुपये की इस परियोजना को शुरू करने के लिए हरी झंडी का इंतजार है। उधर, रोपवे परियोजना की फाइनल डीपीआर शासन को भेजी गई है। अब पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास कराने की तैयारी है।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि अक्तूबर तक मल्टीलेवल पार्किंग, सड़क, सीवेज से जुड़ी कई परियोजनाएं पूरी हो रही हैं। परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन कराकर उसकी रिपोर्ट मांगी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed